..................... Khesari Lal Yadav Akanksha Puri New Bhojpuri Song Taqdeer Goes Viral Crossed 2 Lakhs Views On Youtube - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: दूल्हा बने खेसारी ने तोड़ा आकांक्षा पुरी का दिल, भोजपुरी गाना ‘तकदीर’ ने मचा दिया बवाल!

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और यहां पर फिल्मों से लेकर गानों तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब सिर्फ उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी भोजपुरी इंडस्ट्री काफी अच्छा काम कर रही है।

Bhojpuri Song

भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे कलाकार भी हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है। जिनके गानों से लेकर फिल्में भी लोगों को काफी पसंद आती हैं।

खेसारी का नया गाना हुआ वायरल

लेकिन अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया गाना तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है जो लोगों के बीच में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने में आकांक्षा पुरी उनके साथ में नजर आ रही है और दोनों का अंदाज काफी ज्यादा दिलचस्प है।

खेसारी ने तोड़ा आकांक्षा का दिल

आज हम जिस गाने की बात करने वाले हैं उसका नाम 'तकदीर' है। इस गाने की शुरुआत में आकांक्षा पुरी उदास नजर आती है और घर से बाहर भागती हुई देखी जाती है। घर से भाग कर वह मंदिर जाती है जहां पर खेसारी लाल यादव किसी और के साथ में शादी कर रहे होते हैं। खेसारी को ऐसे देखकर आकांक्षा पुरी का दिल टूट जाता है।

गाने में आगे दिखाया जाता है कि आकांक्षा पुरी अपने पुराने दिनों को याद करती है कि किस तरीके से खेसारी लाल यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद में वह घर जाकर खूब रोती हुई नजर आती हैं और पुराने बिताए हुए खेसारी के साथ अपने वक्त को याद करती हैं।

वीडियो पर आए लाखों में व्यूज

अब लगातार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को 12 घंटे पहले ही और म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 2,70,000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

गाने की डिटेल्स

अगर हम खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के इस गाने की बात करें तो आपको बता दें कि इसको खुशबू तिवारी द्वारा आवाज दी गई है। इसमें नीलम गिरी को भी देखा गया है। लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम रोशन सिंह ने किया है।

Read more about: khesari lal yadav akanksha puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X