'खेसारी भैया जिंदाबाद..' मनोज तिवारी को चिढ़ाने लगा बिहारी युवक, ऐसा था नेता जी का रिएक्शन

'Khesari Bhaiya Zindabad': बिहार चुनाव में इस बार सितारों की धूम है और आरजेडी से खेसारी लाल यादव के मैदान में आने के बाद माहौल गर्म है। एक ओर रवि किशन और मनोज तिवारी भाजपा का प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव लगातार अपने बयानों से धमाका कर रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने मनोज तिवारी को खेसारी लाल यादव का नाम लेकर चिढ़ाया है। इस वीडियो ने सामने आकर बवाल कर दिया है और लोग हैरान हैं।
खेसारी लाल के नाम का नारा
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज तिवारी गाड़ी में खड़े हैं और भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान एक लड़का जो कि वहीं खड़ा था वो खेसारी लाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगता है।
इसके अलावा वो आरजेडी के नाम का भी नारा लगाता है। मनोज तिवारी उस शख्स की तरफ देखते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। इसके बाद वो बिना कुछ कहे आगे की तरह बढ़ जाते हैं। इधर ये शख्स लगातार अपने साथियों के साथ हंसता है और मजाक बनाता है। वीडियो वायरल होते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर दोनों पार्टियों के समर्थक रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मनोज तिवारी पागल हो जाएगा यार।'' एक ने लिखा, ''इतना मत परेशान करो उसको।'' एक ने लिखा, ''खेसारी ही जीतेगा।'' एक ने लिखा, ''इंडिया गठबंधन जीत रहा है।'' एक ने लिखा, ''भाई मैं बहुत हिम्मत है मनना पड़ेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे है। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











