'उन्होंने मेरे साथ जबरन...', जब काजल राघवानी ने पवन सिंह संग किसिंग सीन देने से कर दिया था इंकार

Kajal Raghwani Accused Pawan Singh: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गानों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। कुछ वक्त पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
लेकिन अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। इस दौरान काजल राघवानी ने बताया की फिल्म के सेट पर उनसे जबरदस्ती किस करने के लिए कहा जा रहा था और जब उन्होंने मना कर दिया तो बीच में ही शूटिंग छोड़कर पवन सिंह वहां से चले गए थे।
काजल राघवानी ने इस वायरल हो रहे वीडियो में बताया कि "हम एक गाने की शूटिंग मुंबई में कर रहे थे और तब मैं पवन जी के साथ में थी। जैसे ही इसकी शूटिंग शुरू हुई तो पवन जी ने मुझसे कहा कि अब हमको किसिंग सीन देना है। तो मैं उनसे पूछा कि यह कब तय हुआ था और मुझे इसके बारे में नहीं पता है। मैं इस सीन को नहीं करूंगी।"
काजल राघवानी आगे बताती है कि "जब मैंने साफ तौर पर किसिंग सीन देने से मना कर दिया तो पवन सिंह नाराज होकर सेट से चले गए थे। बाद में मुझे काफी ज्यादा सुनाया गया था और कहा गया था कि अगर किस करोगी तो ही शूटिंग होगी। तब मेरे मन में यह ख्याल आ रहा था कि आखिर यह लोग कैसे हैं और उनके घर में मां-बहन नहीं है।"
काजल राघवानी ने वीडियो में यह भी बताया कि "तब इस फिल्म के डायरेक्टर जिनकी उम्र बहुत ज्यादा थी वह मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे काफी मिन्नतें की और हाथ जोड़ने लगे कि मैं शूटिंग कर लूं। तब मैं इस सीन के लिए राजी हुई थी और तब पवन जी भी सेट पर वापस आए थे। बाद में उन्होंने कभी भी मेरे साथ में काम नहीं किया।"


Click it and Unblock the Notifications