..................... Kajal Raghwani Once Revealed That Khesari Lal Yadav Made Her Wipe His Sweat - Hindi Filmibeat

जब काजल राघवानी से खुद कहकर खेसारी लाल यादव ने पुछवाया था चेहरे का पसीना, बोलीं- पब्लिक के सामने...

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज भी नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनका नाम खेसारी लाल यादव के साथ में भी जोड़ा गया। खबरों के अनुसार दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। लेकिन अभी इसी बीच काजल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल काजल राघवानी इस वीडियो के दौरान किसी इंटरव्यू में बैठी हुई नजर आ रही है और उन्होंने अपने उस वीडियो के बारे में जिक्र किया जिसमें वह खेसारी लाल यादव के चेहरे पर अपनी साड़ी से पसीने को पोंछती हुई नजर आ रही थी। यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था और काजल ने इस पर चुप्पी भी तोड़ी है।

काजल राघवानी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जो पसीना पोंछने वाला वीडियो वायरल हुआ था। शायद अपने नोटिस किया हो। उन्होंने मुझे इशारे में बोला था कि ऐसे करो। वो मुझसे कह कर करवा रहे थे कि ऐसे पोंछो। फिर मैंने स्माइल भी की थी। फिर मैंने वो चीज पूछी थी। उन्होंने मेरे गाल पर किस किया था, वो पब्लिक के सामने करने बोलते हैं तो मैंने किया। तो गाल पर किया था तो मैं इसको ज्यादा इशू नहीं बनाती।"

अब लगातार काजल राघवानी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि प्यार करने वाले किसी को भी बदनाम नहीं करते। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि काजल राघवानी जी आप सही है लेकिन आप बहुत गलत कर रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X