काजल राघवानी ने लगाए खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप, बोलीं- उनके कई लड़कियों के साथ...

Kajal Raghwani made serious allegations against Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। अपनी एक्टिंग और स्टाइल से वह फैन्स का दिल जीत लेते हैं। हर कोई उनकी फिल्मों और गानों के रिलीज होने का इंतजार करता है।
उनकी जोड़ी कई एक्ट्रेसेस के साथ जमती है, लेकिन काजल राघवानी के साथ उनका खास बॉन्ड देखा जाता रहा है, लेकिन फिलहाल तो खेसारी लाल बुरी मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं वह भी किसी और की वजह से नहीं बल्कि अपनी ही को-स्टार काजल राघवानी की वजह से।
दरअसल काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए काजल ने बड़े बड़े दावे किए हैं। काजल का कहना है कि खेसारी लाल पर्दे के सामने जैसे दिखते हैं वैसे वह बिल्कुल भी नहीं हैं। मैं अपने परिवार को अपने सामने देख रही थी इसीलिए चुप थी।
काजल राघवानी कहती हैं कि हम दोनों रिलेशनशिप में थे। मैंने पांच साल उनके साथ बिताए, लेकिन ये बात कभी लोगों के सामने नहीं आई। परिवार के चलते मैंने इसे बढ़ावा भी नहीं दिया। जो कुछ भी हुआ वह सब जानते हैं कि हमारा ब्रेकअप क्यों हुआ। हमारे कैसे रिलेशन थे फिर भी उन्होंने मुझे पब्लिक में बदनाम किया इसके बाद भी मैं चुपी थी। मेरी मां ने कहा था जाने दो तुम मेहनत करो लोग तुम्हें जानते हैं। मैंने चुपचाप काम पर ध्यान दिया लेकिन उन्हें (खेसारी) को ये हजम नहीं हुआ। उन्होंने यह जताया है कि वह हमेशा सही हैं और मैं गलत।
काजल ने आगे कहा कि लोगों ने मुझसे कहा था कि वह बस मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं वह मेरे लिए वफादार नहीं हैं, लेकिन मैं 5 सालों तक उनके लिए लॉयल रही। जो भी रिश्ते पर उंगली उठाता तो मैं उससे सबूत मांगती, लेकिन जिस दिन सबूत हाथ लगा मेरे होश उड़ गए उनके कई लड़कियों के साथ रिश्ते थे। मैंने खेसारी से बात की, लेकिन इसके बाद हमारी बहस बनी शुरू हो गई और तब मैंने उन्हें छोड़ दिया।
काजल आगे कहती हैं कि- खेसारी कहते हैं कि उनकी बीवी को उनसे प्यार नहीं है वह सब पैसे से प्यार करते हैं। उनकी पत्नी उन्हें अच्छे से ट्रीट नहीं करती है यह सब बोलकर वह लड़कियों को पटाते हैं। काजल ने आगे कहा कि अक्षरा सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अक्षरा के साथ ही अच्छा नहीं किया। इसके बारे में क्या बोलूं ये सबको पता है। उन्होंने कहा था कि अक्षरा और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। लेकिन फिर वह अक्षरा के साथ काम करने लगे।


Click it and Unblock the Notifications