काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, खेसारी लाल यादव कई लड़कियों के साथ रिलेशन में थे, मुझे भी धोखा दिया और गाली दी

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के रिश्ता भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे चर्चित रहा है। खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बावजूद दावा किया जाता रहा है कि खेसारी लाल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है और इसकी पुष्टि खुद काजल राघवानी ने की है।
काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में काजल राघवानी सनसनीखेज खुलासा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि खेसारी लाल उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्हें भी खेसारी लाल ने धोखा दिया था और उनके साथ गाली-गलौज करते थे।
काजल का खुलासा
काजल राघवानी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें जब उनसे पूछा जाता है कि क्या उन्होंने खेसारी जी की ऐसी कोई चीज देखी जो उन्हें गलत लगी और उन्होंने उसका विरोध किया हो। इस पर काजल राघवानी जवाब देती हैं- 'मेरे साथ रहते हुए वो कई लड़कियों के साथ रिलेशन में थे। कुछ चीजें मैं भी फील करती थी, क्योंकि दूसरी लड़कियों के साथ जब वो शूट करने जाते थे तो जो इंसान 12 बजे सोता था, वो सात बजे ही सो जा रहा है तो कुछ हजम नहीं होता था। वो मुझे 10-10 दिनों तक ब्लॉक करके रख देते थे। जितने दिन शूट चलता था, उतने दिन ब्लॉक कर दिया जाता था तो समझ सकती हूं मैं कि क्या चल रहा है।'
'गाली देते थे खेसारी'
काजल राघवानी आगे कहती हैं- "मैंने जब उनसे इस बारे में बात करती थी तो हमारा झगड़ा होता था। फिर वो बोलता था 'कुछ भी नहीं है तुमको मुझपर भरोसा नहीं है।' खेसारी लाल ने कभी मुझपर हाथ तो नहीं उठाया लेकिन गाली-गलौज जरूर किया करते थे और मैं बस रोती रहती थी।"


Click it and Unblock the Notifications











