बिहार चुनाव से पहले 15 साल की एक्ट्रेस का MMS कांड! क्या ये है खेसारी लाल यादव के खिलाफ गेम प्लान?

Kajal Kumari MMS Leak Case

Kajal Kumari MMS Leak Case: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले भोजपुरी सिनेमा जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 15 साल की उभरती हुई भोजपुरी एक्ट्रेस काजल कुमारी का एक कथित MMS वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हालांकि जांच के बाद यह साफ हो गया कि यह वीडियो AI से एडिट किया गया फर्जी क्लिप है। बावजूद इसके, इसकी टाइमिंग और इसके पीछे की साजिश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेसारी लाल यादव के चुनाव से पहले वीडियो वायरल

यह विवाद तब सामने आया जब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, जो इस बार RJD उम्मीदवार के रूप में छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, के समर्थन में काजल 25 अक्टूबर को एक रैली में नजर आई थीं। रैली के कुछ ही दिन बाद उनका यह कथित MMS वायरल हो गया। खबरों के मुताबिक, इस वीडियो को लेकर करीब 30 लाख रुपये की फिरौती की डिमांड भी की गई थी।

कौन हैं काजल कुमारी?

काजल बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज की रहने वाली हैं। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था और अब तक कई स्टेज शो और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। 2025 में उनका 'कलम चबा गईनी' स्टेज शो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

साजिश का हिंट और चुनावी असर

छपरा विधानसभा सीट (SC रिजर्व्ड) इस बार चुनाव की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, जहां खेसारी का मुकाबला BJP की छोटी कुमारी और निर्दलीय राखी गुप्ता से है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस MMS लीक का मकसद खेसारी की 'फैमिली मैन' इमेज को नुकसान पहुंचाना हो सकता है। उनका वोटबैंक मुख्य रूप से पारिवारिक और ग्रामीण मतदाताओं पर आधारित है, जो अब इस विवाद से प्रभावित हो सकते हैं।

काजल की सफाई और इंडस्ट्री का सपोर्ट

काजल कुमारी ने एक वीडियो जारी कर कहा- 'यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है। किसी ने मेरी इमेज खराब करने और मुझसे पैसे वसूलने की कोशिश की है।' उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने सोशल मीडिया पर #SupportKajal ट्रेंड चलाकर उनका समर्थन किया है।

5 दिन पहले लीक हुआ क्लिप

यह वीडियो 1 नवंबर को वायरल हुआ, यानी वोटिंग से सिर्फ 5 दिन पहले। इस वजह से लोग इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर देख रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह विवाद खेसारी लाल यादव की चुनावी छवि को नुकसान पहुंचाएगा या फिर जनता इसे फर्जी साजिश मानकर नकार देगी।

More from Filmibeat

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X