..................... Jyoti Singh wishes to become mother of pawan Singh baby banaras vlog viral Jyoti singh pawan singh relation - Hindi Filmibeat

पवन सिंह के बच्चे की मां बनना चाहती हैं ज्योति सिंह, तलाक के बीच आया यू टर्न

Pawan Singh Jyoti Singh Baby: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का बिगड़ता रिश्ता काफी चर्चाओं में रहता है। तमाम विवादों के बीच अभी तक पवन सिंह और ज्योति का तलाक नहीं हुआ है। इसी बीच ज्योति सिंह ने मां बनने की इच्छा जाहिर की है।

Pawan Singh Jyoti Singh Baby

बनारस घूम रही हैं ज्योति सिंह

ज्योति सिंह हाल ही में अपनी बहनों के साथ बनारस घूमने के लिए गई थीं। यहां उन्होंने अपना व्लॉग शूट किया। इस व्लॉग में वो अपनी बहनों से मन की बातें शेयर करती दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चा चाहिए और वो मां बनना चाहती हैं।

ज्योति सिंह की बड़ी बहन ने नहीं की शादी

बात ज्याति सिंह की बड़ी बहन जूही सिंह की शादी से शुरू हुई। ज्योति सिंह ने व्लॉग में कहा कि, 'अक्सर पूछा जाता है कि छोटी बहन की शादी कैसे हो गई, जब बड़ी बहन घर में कुंवारी बैठी है। पहले तो मैं बता दूं कि हम लोग ऐसी फैमिली से आते हैं जहां छोटी सोच के लोग नहीं रहते। वैसे भी जूही को शादी नहीं करनी थी। पवन सिंह का जब रिश्ता आया था तो वो मेरे लिए आया था, तो मेरी हो गई। जूही ने पापा से साफ कह दिया कि मुझे शादी नहीं करनी।'

महादेव से मांगी मन्नत

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अक्सर बनारस आती हूं, मैं महादेव की भक्त हूं। यहां आना बहुत अच्छा लगता है, मन को शांति देता है। मैंने मन्नत मांगी है, लेकिन वो मैं अभी आपको नहीं बता सकती।' फिर वो अपने भांजे को गोद में उठाते हुए कहती हैं कि वो मन्नत एक बच्चे की है। वो कहती हैं कि 'आप वो मन्नत इसके रूप में देख सकते हैं। बाकी जब पूरी होगी तो मैं जरूर बताऊंगी।'

शादी पर बोलीं ज्योति सिंह

अंत में ज्योति कहती हैं कि, 'मेरा तो पता नहीं क्या होने वाला है। मेरी शादी का क्या होगा क्या नहीं, और तुम दोनों भी कहती हो कि शादी नहीं करनी है, तो अगर भविष्य में कभी बात बनी तो हम भी फ्रेंड्स सीरीज की तरह एक घर लेकर साथ में रहेंगे और खूब मस्ती करेंगे।'

Read more about: jyoti singh pawan singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X