पवन सिंह को तलाक नहीं देंगी ज्योति सिंह! कोर्ट में हाजिर होकर कही चौंकाने वाली ये बात
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारे कहे जाने वाले पवन सिंह अपने विवादों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि पवन सिंह निजी जिंदगी की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक केस कोर्ट में पेंडिंग पड़ा है अभी तक इस मामले पर कोर्ट ने कोई सुनवाई नहीं की है। बता दें कि आज कोर्ट की तारीख थी जिसमें ज्योति सिंह हाजिर हुईं और उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए तमाम कोशिशें कीं।

कोर्ट में पेश नहीं हुए पवन सिंह
ज्योति सिंह ने अदालत में भावुक अपील की है जो जमकर चर्चाओं का विषय बन गई है। आरा कोर्ट ने दोनों ही पार्टियों को समय से कोर्ट में पेश होने को कहा था, लेकिन पहले से ही तय तारीख पर पवन सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जबकि ज्योति सिंह समय पर आईं उन्होंने सुनवाई भी सुनी। अब कोर्ट अगली सुनवाई को अहम मान रही है।
ज्योति सिंह ने की भावुक अपील
कोर्ट में पेश होकर ज्योति सिंह ने कहा कि वह पवन सिंह को तलाक नहीं देना चाहती हैं। वह पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं। वह अपने रिश्ते को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगी। अदालत में खड़े होकर ज्योति सिंह काफी भावुक हो गईं। अब ज्योति सिंह की भावुक अपील चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोर्ट दोनों परिवार की करवाना चाहती थी सुलह
वैसे तो कोर्ट ने ज्योति सिंह और पवन सिंह के परिवार को एक साथ कोर्ट में हाजिर होने का कहा था। इस पारिवारिक मुद्दे को कोर्ट सुलह करवाकर बंद करना चाहती थी, लेकिन पवन सिंह की गैरहाजिरी की वजह से यह मामला फिर से अटक गया है। पवन सिंह का बार-बार कोर्ट में पेश ना होगा क्या कोर्ट के फैसले पर असल डालेगा या फिर कोर्ट ज्योति सिंह की भावुक अपील सुनकर फैसला सुनाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











