पवन सिंह का किसी और के साथ क्लोज होना ज्योति सिंह को नहीं आया रास! भड़कते हुए बोलीं- किसी औरत को...

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर पवन सिंह इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दो दिन पहले पवन सिंह का जन्मदिन था। इस खास मौके पर तमाम लोगों ने पवन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी और एक धमाकेदार आयोजन भी रखा था। इस आयोजन के मौके पर पवन सिंह के साथ एक लड़की नजर आई थी। जिसका नाम महिमा सिंह था। पार्टी के मौके पर पवन सिंह और महिला की क्लोजनेस देख लोगों समझ बैठे कि पवन सिंह ने कहीं तीसरी शादी तो नहीं कर ली।

Jyoti Singh

ज्योति सिंह को पसंद नहीं आ रहीं पवन सिंह की नजदीकियां

हालांकि पवन सिंह के चाचा ने यह तो साफ कर दिया है कि यह सिर्फ अफवाह है पवन सिंह ने तीसरी शादी नहीं की है, लेकिन फिर भी लोग समझ रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच कुछ चल तो नहीं रहा ? बता दें कि हाल ही में पवन सिंह की पत्नी का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें ज्योति सिंह पवन सिंह और महिमा सिंह की बढ़ती नजदीकियों को देख नाराज होती नजर आ रही हैं।

क्या कहा ज्योति सिंह ने

ज्योति सिंह कहती हैं कि किसी भी पत्नी को, किसी भी औरत को, वो चीजें अच्छी नहीं लगेंगी और दूसरी चीज जो मुझे लगता है कि लोग उन्हें अपने आइडियल के रूप में देखते हैं। कोई नेता के रूप में देखता है तो ऐसी चीजें सोशल मीडिया पर नहीं आनी चाहिए थी।

ज्योति सिंह ने ही शेयर किया था वीडियो

आपको बता दें कि पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए यह वीडियो खुद ही ज्योति सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था। जिसके बाद ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तनातनी चल रही है दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने दोनों को समय दिया है, अगर दोनों उस समय में भी एक होने का नहीं सोच पाते हैं तब कोर्ट तलाक की अर्जी पर सुनवाई करेगी।

More from Filmibeat

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X