ज्योति सिंह आज भी कर रही हैं पवन सिंह का इंतजार, बोलीं- मैं इतने बड़े स्टार की बीवी हूं फिर भी...

बिहार का चुनाव इन दिनों जमकर सियारी रंग में रंगा हुआ है। बता दें कि काराकाट सीट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह खड़ी हैं। ज्योति सिंह के लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन अधिकतर वीडियो में वह बुरी तरह से रोती धोती नजर आ रही हैं। ज्योति सिंह पवन सिंह को बेहद मिस कर रही हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह का दर्द छलका है।
आज भी करती हूं इंतजार
एक चैनल से बातचीत करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि उस इंसान (पवन सिंह) का इंतजार करते हुए मुझे सात साल बीत चुके हैं। वो लौटकर आएंगे या नहीं आएंगे मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं बस इतना कहूंगी कि एक औरत की पहचान उसके पति से होती है। जरा पूछें उस इंसान से जिसका पति उसके साथ नहीं रहता उसे क्या कुछ सुनना पड़ता है वह महिला क्या कुछ झेलती है।
मुझे दर्द होता है...
ज्योति आगे कहती हैं कि लोग मेरे पीठ पीछे क्या कुछ कहते हैं। मैं इतने बड़े स्टार की पत्नी हूं। जब मुझ जैसी लड़की को यह सब फेस करना पड़ता है तो बहुत बुरा लगता है। मैं भी इंसान हूं। दर्द होता है पत्थर की तो हूं नहीं। हालांकि कई महिलाओं का सपोर्ट है मुझे, लेकिन मैं अपने मायके नहीं रह पाती क्योंकि बहुत से लोग मुझे बहुत कुछ सुना देते हैं। और ससुराल में मेरा कोई हक ही नहीं है।
एलिमनी की रकम पर भी बोलीं ज्योति सिंह
ज्योति ने कहा कि उन्हें सास से बहुत प्यार मिला था। शुरुआत में सब काफी अच्छा था उनके साथ रिश्ता बहुत मजबूत बन गया था। ज्योति कहती हैं कि इतने सालों के बाद भी मुझे पवन जी का इंतजार है। इतना ही नहीं ज्योति एलिमनी की 30 करोड़ मांगी जाने वाली रकम पर भी बात करती हैं। वह कहती हैं कि अगर किसी ने यह साबित कर दिया कि मैंने 30 करोड़ रुपये मांगे हैं तो पवन जी मुझे किसी भी नाम से पुकार सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications