पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह का तलाक पर पहली बार खुला ऐलान- "अगर तलाक दें तो सीधे आधी प्रॉपर्टी मांग सकती हूं"

Jyoti Singh On Pawan Singh Divorce

Jyoti Singh On Pawan Singh Divorce: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की दीवानी और फैन फॉलोइंग से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी उथल पुथल भरी है। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बिगड़ते रिश्तों से तो सभी वाकिफ हैं। हाल ही में पवन सिंह ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक की ओर सीधा इशारा किया था।

वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह अकसर ही सोशल मीडिया पर पवन सिंह की वापसी के लिए और उन्हें प्यार जताते हुए पोस्ट करते दिखाई देती हैं। अब ज्योति सिंह ने भी मीडिया में आकर पहली बार तलाक को लेकर बात की हैं।

ज्योति ने अपने इंटरव्यू में कहा, "अगर वो मुझे तलाक भी देते हैं तो मैं उनकी आधी प्रॉपर्टी मांग सकती हूं क्योंकि मैं उनकी धर्मपत्नी हूं और आधे की हकदार हूं लेकिन नहीं, बात पैसे की है ही नहीं। आज मैं मीडिया के माध्यम से कह रही हूं कि जैसे मैंने लोकसभा चुनाव में उनके लिए मैंने अपना आंचल फैला कर वोट मांगे थे, वैसे ही मैं आज मीडिया के माध्यम से लोगों से अपना आंचल फैला कर अपना पति मांगती हूं कि मुझे सिर्फ मेरा पति दें दे, मुझे एक रुपया नहीं चाहिए। कोई आज भी आकर मुझसे एक पेपर साइन करा ले मुझे एक रुपये से मतलब नहीं है मुझे सिर्फ मेरा पति चाहिए। मुझे एक बार मेरे पति के साथ बैठा दिया जाए। मुझे मेरे पति से एक बार बात करना है। एक बार मेरे पति को सामने बैठा दिया जाए।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह ने दो शादियां की है। उन्होंने पहली शादी नीलम देवी से की थी, जिन्होंने तीन महीने में ही सुसाइड कर लिया था। इसका खुद पवन ने शो 'राइज एंड फॉल' किया। नीलम से उनकी शादी साल 2014 में हुई थी और मार्च 2015 में उन्होंने सुसाइड कर लिया। भोजपुरी स्टार ने उन्हें याद करते हुए कहा था कि वो देवी थीं और उन्होंने उन्हें खो दिया। इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति से की थी। उनकी ये शादी परिवारवालों की मर्जी से हुई थी लेकिन, कुछ समय के बाद इनके रिश्ते भी खराब हो गए और आज बात तलाक तक आ गई है। मामला कोर्ट में चल रहा है।

Read more about: jyoti singh pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X