फर्स्ट लॉकडाउन में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे थे पवन सिंह? रो रोकर ज्योति सिंह ने सुनाया दुखड़ा, ये है सच!

Jyoti Singh

Jyoti Singh Video- पवन सिंह इस वक्त ओटीटी रियालिटी शो राइज एंड फाल में हैं लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह फिर से चर्चा में आ गई हैं। आए दिन वो भोजपुरी स्टार को लेकर बात करती हैं। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक नहीं हुआ है लेकिन दोनों साथ नहीं रहते हैं।

पवन सिंह अपनी पत्नी को फूटी आँख भी नहीं देखना चाहते हैं। हालांकि इसके पीछे का क्या कारण है ये कोई नहीं जानता है। अब ज्योति का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया के सामने रोती हुई नजर आ रही हैं। उन्होने पवन सिंह को लेकर एक खुलासा किया है और बताया है कि लॉकडाउन के वक्त वो घर आए थे।

रो रोकर क्या बोलीं ज्योति सिंह?

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस दौरान मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होने कहा, ''आखिरी लॉकडाउन में ये आए हुए थे मेरे घर में रहने और बहुत से लोग बोलते हैं कि ये आए थे मेरे घर में मुझे ले जाने के लिए। नहीं ऐसा नहीं हुआ था लॉकडाउन में ये आए थे तो मैने बोला इनको की ठीक है चीजें बिगड़ेंगी ठीक है, होना तो है ही। जब तक नहीं होती हैं तब तक ले चलिए क्योंकि यहां के लोग बातें बना रहे हैं, मेरे लिए यहां पर रहना आसान नहीं है और जिस दिन फाइल करिएगा उस दिन पहुंचा देने मुझे मेरे घर। तो उन्होने कहा कि जब रहना ही नहीं है साथ में तो जाकर क्या करोगी। तो बस वहां से बातचीत हमारी पूरी तरह से बंद हो गई।'' ज्योति सिंह का ये वीडियो आग की तरह वायरल हुआ है।

पवन सिंह हालांकि ज्योति के किसी वीडियो पर रिएक्ट नहीं करते हैं। हाल ही में उन्होने बिना नाम लिए जवाब दिया था और लिखा था, ''जिस तन बीते वो तन जाने, कोई ना जाने पीर पराई।''

पवन सिंह लगातार काम कर रहे हैं और पहली बार किसी रियालिटी शो का हिस्सा बने हैं। वो इस वक्त राइज एंड फाल में आए हैं और काफी पसंद किए जा रहे हैं। देखिए ज्योति सिंह का ये वीडियो..

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X