कोर्ट में छलके आंसू! ज्योति सिंह ने पवन सिंह से मांगे 10 करोड़, बोलीं-मुझे कभी पति का प्यार नहीं मिला...

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाए जाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास करके उनका निजी मामला जमकर हेडलाइन में रहता है। बता दें की पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ ली है। हाल ही में ज्योति और पवन सिंह के तलाक की तारीख थी जिसमें ज्योति सिंह तो समय से पहुंचीं, लेकिन पवन सिंह तारीख पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद ज्योति सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट से दरख्वास्त की कि पवन सिंह उन्हें मेंटेनन्स के लिए इतनी रकम दें। आइए जानते है इस पूरे मामले के बारे में।

Jyoti Singh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कोर्ट में जज के सामने एक ऐसी अपील कर दी है जिसकी वजह से इनके तलाक का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक की सुनवाई आरा स्थित कोर्ट में की जा रही है जहां ज्योति सिंह भावुक होकर जज से कहती है की 'जज साहब हमारी शादी को लगभग 7 साल हो गए है लेकिन आज तक मुझे मेरे पति का प्यार नसीब नहीं हुआ है और ना ही आज तक कोई भरण पोषण का खर्चा दिया गया है। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी और साल 2021 में पवन सिंह ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

आपको बता दें कोर्ट ने पवन सिंह और ज्योति सिंह को तारीख पर समय पर आने के आदेश दिए थे। मगर लंबे इंतज़ार के बाद भी पवन सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, लेकिन ज्योति सिंह अपने समय पर कोर्ट में हाजिर हुई और उन्होंने कोर्ट की हियरिंग में भी हिस्सा लिया। जहां ज्योति सिंह ने जज के सामने भावुक होकर कहा की 'मैं पवन सिंह को तलाक नहीं देना चाहती हूं मैं इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हूं। पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हूं अगर उन्हें मेरे साथ नहीं रहना है तो मुझे 10 करोड़ रुपये मेंटेनन्स के तौर पर दें'। ज्योति सिंह का यह बयान उनके वकील विष्णुधर ने मीडिया में आकर बताया वहीं ज्योति सिंह को भावुक अंदाज में कोर्ट से बाहर आते देखा गया। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई 24 फरवरी 2026 को रखी है।

More from Filmibeat

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X