..................... Jyoti Singh made serious allegations against Pawan Singh, said- he gave me abortion pills - Hindi Filmibeat

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगातार गंभीर आरोप, कहा- वो मुझे गर्भपात की दवा देते थे...देर रात मुझे...

Jyoti Singh

Jyoti Singh serious allegations on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों राजनीतिक मामलों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। ज्योति सिंह लंबे समय से पवन सिंह से दूर रह रही हैं। ज्योति सिंह हाल ही में पवन सिंह से मिलने के लिए लखनऊ गई थीं। जहां जाकर उन्होंने फिर बवाल मचाया। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा पवन सिंह ने उन्हें नौकरों की तरह ट्रीट किया फिर थाने ले जाने के लिए पुलिस को बुला लिया।

पवन सिंह पर ज्योति ने लगाए गंभीर आरोप

ज्योति सिंह के तमाम आरोपों पर पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। पवन सिंह ने कहा कि हमारी बात हुई थी। फिर मुझे मीटिंग में जाना था और जब मैं मीटिंग से लौटा तब तक यह बवाल खड़ा हो गया। महिला के आंसू दिखते हैं, लेकिन मर्द का दर्द नहीं दिखाता। पवन सिंह ने आगे कहा कि उनकी इच्छा होती है कि जब वह काम से लौटें तो दरवाजा उनके बच्चे खोंलें, लेकिन आज भी दरवाजा उनकी बूढ़ी मां खोलती हैं।

गोली देकर करवाया गर्भपात

पवन सिंह के इन बयानों को सुन ज्योति सिंह चुप नहीं बैठीं। ज्योति सिंह ने एक बार फिर पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगा दिया है। ज्योति ने कहा कि- बच्चे की बात करते हैं। अगर किसी को बच्चे इतने प्यारे होंगे तो वो अबॉर्शन की गोलियां नहीं खिलाएंगे। जब भी कुछ ऐसा होता था तब वह मुझे गर्भपात की दवाइयां खिला देते थे।

ज्योति ने आगे कहा कि हम लगभग डेढ़ साल तक साथ रहे। उसके बाद हमारे बीच दूरियां बढ़ने लगीं। ज्योति ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि मैंने नींद की गोलियां खा ली थीं। मुझे देर रात अस्पताल ले जाया गया था। मैंने पवन सिंह को मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरा फोन ही उठाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं हमारा तलाक का केस 5 साल से चल रहा है, लेकिन गुजारा भत्ता आज तक नहीं मिला।

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X