घरेलू झगड़े को जनता के बीच रख ज्योति सिंह बटोरेंगी वोट ? बोलीं- आप लोगों से पूछ कर डिसीजन लिया है...

Jyoti Singh

बिहार में सियारी जंग तेज हैं। खास करके पवन सिंह उनकी पत्नी और उनकी मां को लेकर जमकर हेडलाइन बन रही हैं। चुनाव के शुरू होने से पहले ही ज्योति सिंह ने अपने रास्ते से पवन सिंह को हटा दिया है। जहां अभी तक बीजेपी की सीट से पवन सिंह का नाम काफी सुर्खियों में था वहीं अब पवन सिंह ने चुनाव से दूरी बना ली है और खुद को पार्टी का सेवक घोषित कर दिया है। ऐसे में ज्योति सिंह ने कराकाट सीट से चुनाव लड़का ऐलान कर दिया। ज्योति सिंह लगातार अपने पारिवारिक मुद्दों को जनता के सामने रख लोगों की सहानुभूति बटोर रही हैं।

कराकाट की जनता के लिए ज्योति सिंह का मैसेज

वहीं अब हाल ही में ज्योति सिंह ने एक पोस्ट के माध्यम से अपनी समस्या लोगों को बताई है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी समस्या अपने सवाल जनता के सामने रखेंगी और उनसे जवाब मांगेंगी। ज्योति अपने पोस्ट में लिखती हैं कि- 'कराकाट की देवतुल्य जनता। आज में असमंजस में हूं। मैं जानना चाहती हूं कि क्या करूं ? मैंने फोन से पता करने की कोशिश की जिससे मुझे 50 प्रतिशत पॉजिटिव और 50 प्रतिशत निगेटिव रिस्पांस मिला। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं।'

जनता के सामने रखेंगी दिल की बात

ज्योति आगे लिखती हैं कि- 'आप लोगों से पूछकर ही मैंने कोई डिसीजन लिया है। मैं आपसे पूछे बगैर कोई फैसला नहीं करूंगी। मैं कल आप लोगों के बीच आ रही हूं। एक सवाल है मेरे मन में मुझे उम्मीद है कि आप लोग जवाब भी देंगे और सलाह भी देंगे। मैं वहां की बेटी बहू हूं। चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं वहां की जनता मेरे लिए पूजनीय रहेगी।'
आपको बता दें कि ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- कुछ समझ नहीं आ रहा है तो पवन सिंह से माफी मांग लो। वहीं दूसरे ने लिखा- किसी का दिल दुखाया है आपने चुनाव के समय पति याद आया और केस करते समय नहीं।

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X