सामने आया ज्योति सिंह का असली चेहरा ? उतार फेंका मंगलसूत्र-बिछिया, लोग बोले- बस पवन सिंह को बदनाम...

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तब से तो जमकर हेडलाइन में बनी हैं। जब से पवन सिंह ने हिंट दिया था कि वह इस बार चुनाव लड़ेंगे। तब से ही ज्योति सिंह भी जमकर सुर्खियों में आ गईं। ज्योति सिंह जगह-जगह जाकर लोगों से मिलने लगीं उनका दुख दर्द जानने लगीं। कुछ समय पहले ही ज्योति सिंह पवन सिंह से मिलीं, लेकिन पवन सिंह से मिलने के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि उन्होंने हमें नौकरों की तरह ट्रीट किया और पुलिस बुला ली।
विवादों से घिरे हैं पवन सिंह
वहीं पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं था। इतना ही नहीं ज्योति सिंह वहां निजी मुद्दे सुलझाने नहीं बल्कि राजनीति के मकसद से आई थीं। वह चाहती हैं कि मैं कैसे भी करके उन्हें पार्टी से टिकट दिलवा दूं। जो हमारे बस में नहीं है। पवन सिंह के इस बयान के बाद ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर बच्चा गिराने और टॉर्चर तक करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने यह तक कहा कि पवन सिंह उन्हें गुजारा भत्ता तक नहीं देते हैं।
इस अवतार में दिखीं ज्योति सिंह
ऐसे में ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्योति सिंह ब्लैक कलर का वन पीस आउट पहने दिख रही हैं। ना तो मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, ना साड़ी वह मॉडल की तरह ड्रेसअप की नजर आ रही हैं। ज्योति सिंह का यह वीडियो एयरपोर्ट का है। ज्योति सिंह के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-ना सिंदूर, ना मंगलसूत्र, ना हाथ में चूड़ी तुम सिर्फ पवन सिंह को बदनाम करो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ओ तो ये सब चुनाव के लिए ड्रामा है। साड़ी पहनना, सिंदूर भरना। सच में यकीन नहीं किया जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications