चुनाव लड़ने के लिए ज्योति सिंह के पास नहीं हैं पैसे, पवन सिंह की पत्नी ने क्यूआर कोड साझा मांगी मदद

Jyoti Singh QR Code: पवन सिंह की पत्नी ज्योति काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि उनको किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। लेकिन अब उनको पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो क्यूआर कोड के साथ खड़ी दिख रही हैं। ज्योति सिंह ने सभी से निवेदन किया है कि वो उनकी मदद करें और जो जितने कर सकता है उतनी धनराशि भेजे।
जैसे ही तस्वीर सामने आई वो आग की तरह वायरल हो रही है। ज्योति सिंह ने इस तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। बता दें कि पवन सिंह उनसे बात नहीं करते हैं और रिश्ता भी नहीं रखना चाहते हैं।
कृपया मेरी मदद करें..
ज्योति सिंह ने तस्वीर के साथ अपील की है कि सभी उनकी मदद करें। उन्होने लिखा, ''राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुक्क्ष महिला हूं जो विभिन्न दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं। कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों की आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखती है। लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं। मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है,चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें। मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है।''
ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। किसी का कहना है कि, हम ज्योति सिंह के साथ हैं तो किसी का कहना है कि वो पवन सिंह की वजह से वोट नहीं देगे। हालांकि लोग मिले जुले रिएक्शन दे रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि ज्योति सिंह को चुनाव में क्या रिजल्ट मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











