'मेरी जैसी अभागन..' ज्योति सिंह ने अकेले मनाया करवा चौथ, खुद पिया पानी, पवन सिंह के फैंस भी हुए इमोशनल

Jyoti Singh Karwa Chauth: पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच जो विवाद चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं लेकिन ज्योति सिंह अक्सर उनसे अपना हक मांगती रहती हैं।
बीती रात करवा चौथ के मौके पर ज्योति सिंह ने कुछ ऐसा किया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि बतौर एक सुहागन महिला ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए व्रत भी रखा और बकायदा करवा चौथ मनाया।
हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान पवन सिंह वहां मौजूद भी नहीं थे। ज्योति सिंह का करवा चौथ लुक वायरल हो रहा है। बिना पति के इस तरह से करवा चौथ मनाते देख खुद पवन सिंह के फैंस कै दिल पसीज गया और वो भाभी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
ज्योति सिंह ने लिखी ये बात
हाथ में पूजा की थाली और चलनी लिए ज्योति सिंह दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर और लाल जोड़े ने सब कुछ चीख चीखकर बयान किया है कि आज भी ज्योति सिंह पवन सिंह से प्यार करती हैं। इस तस्वीर के साथ ज्योति ने लिखा, ''पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है, मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि उनको सपोर्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ज्योति पवन सिंह के घर पहुंच गईं थीं जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
ज्योति सिंह के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ज्योति भाभी इतनी टेंशन नहीं लेने का भगवान आपको हमेशा खुश रखे।'' एक ने लिखा, ''दीदी आपके जैसा कोई नहीं है।'' एक ने लिखा, ''आप बहुत अच्छी है।'' एक ने लिखा, ''टेंशन मत लीजिए भाभी जी सब ठीक हो जाएगा बस सोशल मीडिया पर कुछ मत कीजिए।'' एक ने लिखा, ''ऐसा पत्नी हर पुरुष को मिले। ज्योति सिंह को महादेव हर खुशी मिले। इस बार बिहार की बेटी ज्योति सिंह बिहार में विधायक बने।''


Click it and Unblock the Notifications