टूटते रिश्ते पर ज्योति सिंह का वार! पवन सिंह पर साधा निशाना, बोलीं- मैंने मेरे दिल को...
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले पवन सिंह अपने गानों और फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासतौर पर हेडलाइन में बने रहते हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी कम चर्चाओं में नहीं रहतीं, कभी उनके बयान उन्हें सुर्खियों में ला देते हैं तो कभी उनके सोशल मीडिया पोस्ट। फिलहाल तो हाल ही में उन्होंने अपने पति पर तंज कसा है जिस वजह से वह चर्चाओं में हैं।

मूव ऑन कर रही हैं ज्योति सिंह
बता दें कि हाल ही में ज्योति सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसे देखकर लग रहा जैसे ज्योति सिंह मूव ऑन करना चाहती हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने 'मन में अगर सवाल नहीं है, अब तेरा इंतजार ही नहीं है' गाना बैकग्राउंड में लगाया। इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं खुद पर गर्व करती हूं कि मैंने मेरे दिल को बाजार नहीं बनने दिया।'
ज्योति ने कसा पवन सिंह पर तंज
ज्योति सिंह का यह पोस्ट सीधे तौर पर पवन सिंह के लिए ही है। बता दें कि पवन सिंह का नाम इन दिनों महिमा सिंह के साथ जुड़ रहा है। कई लोगों का मानना है कि महिमा सिंह से पवन सिंह तीसरी शादी कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि यह अफवाह है, लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती। महिमा सिंह के इस बयान ने लोगों को काफी कंफ्यूज कर दिया है।
एलिमनी देने की गुजारिश
दरअसल हाल ही में ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक की सुनाई थी। जिसमें पवन सिंह नहीं पहुंचे थे। इसपर ज्योति सिंह ने कहा कि पहले तो वह पवन सिंह से अलग नहीं होना चाहती हैं, लेकिन अलग वह अपने साथ मुझे नहीं रखना चाहते हैं तो उन्हें एलिमनी देनी होगी। गुजारा भत्ता के तौर पर ज्योति सिंह ने 10 करोड़ रुपये की मांग की है। जिसका समर्थन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया है। उनका कहना है कि अगर ज्योति को 100 करोड़ भी दिए जाएं तो भी कम हैं।


Click it and Unblock the Notifications











