ज्योति सिंह ने बिहार चुनाव हारने का ठहराया पवन सिंह को जिम्मेदार ? पति पर खुलेआम लगाए नए आरोप

jyoti Singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में खड़ी थीं। ज्योति सिंह ने जमकर अपना प्रचार प्रसार किया। कभी वह जनता के सामने रोती नजर आतीं तो कभी वह लोगों के घर जाकर अपनी सेवा करवाती दिखतीं, लेकिन तमाम हथकंडों के बाद भी ज्योति सिंह इस चुनाव में नहीं जीत सकीं। वहीं चुनाव हार जाने के बाद अब ज्योति सिंह ने सफाई पेश की है। ज्योति सिंह का कहना है कि किसी भी भोजपुरी स्टार ने उनकी मदद नहीं की। अगर उनके प्रचार में स्टार समर्थक होते तो कहानी कुछ और ही होती।

सितारों ने मदद करने से किया इनकार

ज्योति सिंह का कहना है कि बड़े स्टार्स का राजनीति पर गहरा असर देखने को मिलता है। इसीलिए चुनाव में उनकी पॉपुलेरिटी बहुत मायने रखती है। ज्योति ने आगे कहा कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों का झुकाव पवन सिंह की तरफ होने की वजह से उन्हें नुकसान हुआ। ज्योति सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी भी स्टार को फोन करके प्रसार में सहयोग करने के लिए फोन किया तो स्टार्स ने कुछ ना कुछ बहाना बनाकर फोन काट दिया।

बार-बार निराशा हाथ लगी

ज्योति ने कहा कि इससे पहले भी मैंने एक म्यूजिक चैनल के लिए गाना मांगा था, लेकिन फिर भी मुझे मना कर दिया गया था। मैंने कई बार कोशिश की है, लेकिन हर बार बस निराशा ही हाथ लगी है। ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह का बिना नाम लिए आगे कहा कि ये सब जो हो रहा है वह किसी के डर से ही किया जा रहा है। अगर किसी का दबदबा है तो क्या ही किया जा सकता है।

उन्हें टिकट नहीं मिला तो मेरा क्या दोष

ज्योति सिंह ने आगे पवन सिंह को BJP से टिकट ना मिलने पर भी कहा- ज्योति कहती हैं कि वह तो 20 सालों से पार्टी के कार्यकर्ता हैं, अब इस साल उन्हें टिकट नहीं मिला तो इसमें मेरी क्या गलती है। मुझे टारगेट करने का कोई मतलब नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X