..................... Jyoti Singh Ask 3o crore rupees in alimony from pawan singh, will be the most expensive divorce of industry - Hindi Filmibeat

पवन सिंह से ज्योति सिंह ने एलिमनी में मांगे इतने करोड़ रुपये, होगा अब तक का सबसे महंगा तलाक ?

Jyoti Singh

पवन सिंह और ज्योति सिंह का मामला जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी। दोनों का रिश्ता साल डेढ़ साल तक तो ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो गई। ज्योति लगभग 5 सालों से पवन सिंह से दूर हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर दहेज प्रथा का केस दर्ज करवाया था। इतना ही नहीं जैसे ही ज्योति सिंह को मालूम हुआ कि पवन सिंह राजनीति में सक्रीय हो रहे हैं ज्योति सिंह ने भी जनता के सामने जमकर आप बीती सुनाई और सहानुभूति बटोरी।

ज्योति पवन सिंह पर लगा चुकी हैं इतने इलजाम

ज्योति सिंह कुछ दिनों पहले पवन सिंह से मिलीं। इस दौरान उन्होंने फिर पवन सिंह पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने ज्योति के लिए पुलिस भेजी जबकि पवन सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ज्योति सिंह ने यह तक कहा कि पवन सिंह ने उनका बच्चा भी गिराया था उन्हें टॉर्चर भी किया था। ज्योति यहीं नहीं रुकीं ज्योति ने यह भी कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें अपना लेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी।

एलिमनी में मांगे इतने करोड़ रुपये

लेकिन मिल रहीं खबरें के मुताबिक ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने पवन सिंह से तलाक की भी मांग की है। ज्योति सिंह का कहना है कि अगर पवन सिंह उन्हें 30 करोड़ रुपये देते हैं तो वह तलाक के लिए तैयार हैं। ज्योति की इन बातों को सुन अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ गए हैं। पवन सिंह के एक फैन से कहा कि तो क्या शादी पैसो के लिए की थी। तो वहीं दूसरे ने लिखा- 3 करोड़ तो समझ आया लेकिन 30 करोड़ आधी संपत्ति आती हैं ज्योति गलत बात है। 2 साल भी साथ नहीं रहीं और इतनी भारी डिमांड।

Read more about: jyoti singh pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X