जोश एप ने शुरु किया #PyaarKaSandesh कॉन्टेस्ट, बेस्ट भोजपुरी वीडियो मेकर पहुंचेगा फिल्मचीभोजपुरी टीवी चैनल!
जोश एप काफी समय से तहलका मचा रहा है और हमेशा किसी ना किसी खास मौके पर नए नए चैलेंज लेकर सामने आता रहता है। इस वक्त जोश ने फिल्मचीभोजपुरी चैनल के साथ मिलकर शानदार काम शुरु किया है। जोश एप चलाने वाले इस वेलेंटाइन पर अपने करीबियों और चाहने वालों को लिए एक जोश एप के माध्यम वीडियो रील बना सकते हैं और उनको भेज सकते हैं। इसके अलावा वो इस वीडियो में #pyaarkasandesh टैग इस्तेमाल कर सकते हैँ।
जोश ने एप पोस्टर के साथ इसका ऐलान किया है। उन्होने इस पोस्टर में लिखा है: ''हैशटैग प्यार का संदेश कॉन्टेस्ट, जो सबसे अच्छा वीडियो मैसेज बनाकर जोश पर साझा करेगा उसको 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के मौके पर भोजपुरी मशहूर टीवी चैनल फिल्मची पर आने का मौका मिलेगा।''

ये खबर काफी चर्चा में है और लगातार लोग वीडियो बनाना शुरु भी कर चुके हैं। इस वक्त ये खबर भोजपुरी दर्शकों को लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है। जोश एप की मशहूर रील मेकर सोना सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी सभी तक पहुंचाई है।
Click here for the #PyaarKaSandesh video by Sona Singh
गौरतलब है कि जोश एप एक मशहूर शॉर्ट वीडियो एप है जिसको लगभग हर भाषा के लोग इस्तेमाल करते हैं। वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए आप भी इसमें भाग ले सकते हैं और हो सकता है आप वो लकी यूजर बना जाएं।
Josh Link- PyaarKaSandesh
लेकिन इससे जुड़ने के लिए एक शर्त ये है कि आपका ये वीडियो सिर्फ और सिर्फ भोजपुरी भाषा में ही होना चाहिए। भोजपुरी भाषा काफी मशहूर है और इसके गाने अक्सर धमाका करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











