पवन सिंह-महिमा शर्मा का नया वीडियो देख दंग रह गए लोग, बोले- पक्का ये तीसरी बीवी ही है...

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। जहां आज पवन सिंह गोरखपुर महोत्सव की वजह से हेडलाइन में छाए रहे वहीं दूसरी ओर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं। जहां एक तरफ उनकी पत्नी ज्योति सिंह आए दिनों नए आरोप लगाती नजर आती हैं वहीं दूसरी ओर इन दिनों पवन सिंह के साथ एक लड़की नजर आ रही है जिसे देख लोग समझ रहे हैं कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है ?

Pawan Singh

फिर महिमा शर्मा संग नजर आए पवन सिंह

दरअसल पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह महिमा शर्मा नाम की लड़की के साथ नजर आए थे। लंबी मांग भरे यह महिला पवन सिंह का हाथ पकड़कर केक काटती नजर आई। वहीं जब केक खिलाने की बारी आई तब पवन सिंह जिस तरह से लड़की के हाथ से केक खाते दिखे उसे देखकर लोग तो दंग ही रह गए। दोनों की ऐसी केमिस्ट्री और लड़की का पवन सिंह को बार-बार संभालना यह सब देख लोगों को लगने लगा कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक पवन सिंह का कोई बयान नहीं आया, लेकिन पवन सिंह का महिमा शर्मा के साथ इतना मेल मिलाप करना ज्योति सिंह को रास नहीं आया।

इंटरनेट पर छाया नया वीडियो

वहीं इस वीडियो के बाद पवन सिंह का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह महिमा शर्मा के साथ देर रात बैठकर आग सेंकते नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ बैठकर चाय का प्याला पकड़कर चाय की चुस्की लेते हुए बात करते दिख रहे हैं। दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को लगने का है कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पक्का यह तीसरी बीवी ही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अगर यह कुछ नहीं है तो इतनी नजदीकियां कैसी ?

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X