IBFA: 15 मार्च की शाम छठें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में जैकलीन फर्नांडीज और गोविंदा सहित कई सितारे मचाएंगे धूम!

भोजपुरी फिल्म अवार्ड (IBFA) के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। जी हां छठे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन इस बार दुबई में होने जा रहा है। 15 मार्च की शाम को आयोजित होने वाले IBFA अवॉर्ड समारोह को दुबई में कोका कोला एरिना में आयोजित किया जाएगा।
आपको बता दें, प्रजेंटर अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स इंटरनेशनल की तरफ से इस अवार्ड समारोह का आयोजन हो रहा है। इस शो में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी नजर आएंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब International Bhojpuri Film Awards दुबई में आयोजित हो रहा है बल्कि इससे पहले ये दुबई, मलेशिया, लंदन और सिंगापुर में भी भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन किया जा चुका है।
इस अवार्ड समारोह में ना सिर्फ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा बल्कि इस रंगीन शाम में भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकार मनोरंजन का तड़का भी लगाते हुए दिखेंगे। इस अवार्ड समारोह के प्रेजेंटर अभय सिन्हा ने बताया कि कलाकारों की धमाकेदार पावर पैक परफॉर्मेंस के अलावा कोका कोला एरिना में भोजपुरी कलाकारों को भोजपुरी सिनेमा में उनके विशेष योगदान के लिए भी सम्मानित किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस समारोह में जैकलीन फर्नांडीज और गोविंदा खासतौर पर इवेंट में चार चांद लगाते नजर आएंगे।
छठे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सिर्फ बेस्ट अभिनेता, बेस्ट फिल्म, बेस्ट सिंगर, बेस्ट संगीत और बेस्ट गायक का ही अवार्ड नहीं दिया जाएगा बल्कि हर कैटेगरी में कलाकारों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई है।
बहरहाल, भोजपुरी कलाकार और बॉलीवुड कलाकारों कि इस शाम का दर्शक इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। फैंस जानने को उत्सुक हैं कि बेस्ट एक्टर, बेस्ट फिल्म और बेस्ट डेब्यू का अवार्ड इस बार किसकी झोली में गिरने वाला है। फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं कि उनके फेवरेट स्टार को इस साल का सर्वश्रेष्ठ कलाकार का खिताब मिलता है या नहीं।
बताते चलें, अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार भोजपुरी फिल्म उद्योग में 2015 से यशी फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा शुरू किया गया था। इस दौरान भोजीवुड के लिए सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता और पेशेवरों की कलात्मक और तकनीकी उत्कृष्टता का सम्मान किया जाता है।
2015 में स्थापित, ये समारोह हर साल दुनिया भर के विभिन्न देशों में आयोजित किया जाता है। 2015 में मॉरीशस में ये आयोजित हुआ था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण पिछले तीन साल से इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड स्थगित रहा।


Click it and Unblock the Notifications











