IBFA DUBAI Awards 2023: Zee बाइस्कोप पर 30 मार्च को बजेगा डंका, दिखेगा भोजपुरी सितारों का धुआंधार जलसा!

International Bhojpuri Film Awards 2023: दुबई के कोका कोला अरेना में 15 मार्च को IBFA Awards यानी इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2023 का आयोजन हुआ था। इस दौरान बॉलीवुड सहित कई भोजपुरी की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। अब इस समारोह के टेलीकास्ट की तारीख और समय रिलीज कर दिया गया है।
जी हां, इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड समारोह 2023 को Zee बाइस्कोप भोजपुरी चैनल पर 30 मार्च को टेलीकास्ट किया जाएगा और शाम 6:30 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। Zee बाइस्कोप भोजपुरी चैनल ने सोशल मीडिया और जी टीवी पर इसकी घोषणा की है।
इस दौरान उन्होंने समारोह की झलकियां भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट Zee बाइस्कोप पर पोस्ट की है।
इतना ही नहीं, इस समारोह में एसएसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू', जिसे ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है, पर भी भोजपुरी सितारे थिरकते नजर आ रहे हैं।
जी बाइस्कोप के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर समारोह की शुरुआत से ही काफी चर्चा है। लेकिन पिछले 2 दिनों से Zee बाइस्कोप की झलकियों में देखा जा सकता है कि सिंगर और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह 'लगावे जब तू लिपिस्टिक' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह भी डांस करती दिख रही हैं।
वही इंस्टाग्राम की एक क्लिप में देखा जा सकता है कि भोजपुरी स्टार्स रक्षा गुप्ता और रितेश पांडे भी ;पतली कमरिया गाने पर; ठुमके लगाते और बुर्ज खलीफा को झुमाते हुए को नजर आ रहे हैं।
एक क्लिप में रेड कारपेट पर भोजपुरी एक्टर्स के अलावा बॉलीवुड स्टार गोविंदा के जलवे भी सबका जोश बढ़ाते हुए और भोजपुरी के सबसे बड़े जश्न के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे कहते दिख रहे हैं कि कि दिलीप साहब, अमित साहब और हम खुद जिसने भी भोजपुरी सिनेमा में काम किया सब बड़े स्टार हो गए।
इस पूरे कार्यक्रम की बिहाइंड द सीन भी Zee बाइस्कोप ने एक क्लिप जारी की गई है जिसमें बॉलीवुड स्टार जैकलिन फर्नांडिस से लेकर भोजपुरी स्टार्स अनारा गुप्ता, मनोज तिवारी, रितेश पांडे, रक्षा गुप्ता, पवन सिंह, निरहुआ, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, रश्मि देसाई, राघव नय्यर, काजल यादव और अंकुश राजा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











