Palak Tiwari: ब्रालेट ड्रेस में श्वेता तिवारी की बेटी ने ढाया कहर, फैंस बोले - मां रॉकिंग, बेटी शॉकिंग!

palak tiwari

भोजपुरी और इंडियन सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आजकल खूब चर्चा में रहती है। दरअसल अपने हॉट अंदाज से पलक तिवारी ने कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात दे दी है।

अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज पोस्ट कर फैंस का दिल बहलाने वाली पलक तिवारी ने एक बार फिर कुछ फोटोज पोस्ट की है जिसमें वे ब्रालेट डोरियों वाली ड्रेस में दिख रही हैं। इस ड्रेस में वे इंटरनेट पर कहर बरपा रही हैं।

इन फोटो सीरीज को पोस्ट करते हुए पलक ने अपनी मां के बारे में लिखा है, उनकी मां उन्हें इस लुक को देखकर कहती है - न्यूट्रीला बनकर क्यों घूम रही हो? हालांकि पलक इस लुक में बेहद हॉट लग रही है लेकिन उनके फैंस इन फोटोज पर उनके साथ-साथ उनकी मॉम श्वेता पर भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

कुछ फैंस जहां श्वेता तिवारी को रॉकिंग और पलक तिवारी को शॉकिंग बता रहे हैं, वहीं कुछ फैन श्वेता तिवारी को सुपर हॉट और पलक को क्यूटेस्ट बता रहे हैं। वही इन फोटोज में पलक लिपस्टिक को जीभ के पास ले जाती दिख रही हैं, जिस पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें कह रहे हैं कि आप मेकअप लगाती नहीं खाती हैं।

बहरहाल, पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान और रामचरण की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। पलक तिवारी ने फिल्म का एक गाना हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें सलमान खान, पलक, पूजी हेगड़े और साउथ के सुपरस्टार राम चरण थिरकते नजर आ रहे हैं।

पलक तिवारी के कुछ और फैक्ट्स की बात करें तो वह डॉग लवर है। उन्हें पप्पी बहुत ज्यादा पसंद है और उनके पास एक पेट डॉग भी है। इतना ही नहीं, पलक तिवारी को घूमना फिरना बहुत पसंद है और पेरिस जाना उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। पलक तिवारी बहुत फूडी भी हैं और जब उनका चीट डे होता है तो वं जंक फूड और डेर्जट खाना पसंद करती है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि पलक तिवारी एक बहुत अच्छी कुक भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X