Anara Gupta: 'सीता या गैंगस्टर'? आखिर 'सीता' के रोल में बंदूक के साथ क्या कर रही है ये हीरोइन!

anara

भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता बनारस में अपनी टीम के साथ फिल्म 'वृषा 'की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान वे शूटिंग की पल-पल की खबरें और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

हाल ही में अनारा गुप्ता ने कई तस्वीरें और वीडियो के साथ अपना लुक भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस दौरान अनारा गुप्ता सीता के रोल में नजर आईं। अनारा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए ही यह रिवील किया था कि भोजपुरी फिल्म 'वृषा 'में सीता का रोल कर रही है और उनके साथ राघव नैयर राम का रोल कर रहे हैं, जबकि देव सिंह रावण का रोल कर रहे हैं।

अनारा गुप्ता ने फैंस को ये भी बताया था कि वे आज के युग की सीता है जो किसी से डरती और घबराती नहीं है। शायद यही कारण है कि सीता बनी अनारा कभी हाथ में खून से रंगी कटार लिए नजर आ रही है तो कहीं गुस्से में नजर आ रही हैं।

अनारा गुप्ता ने कुछ घंटों पहले ही एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वे बंदूक के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस फोटो को पोस्ट कर उन्होंने खुद लिखा है, सीता या गैंगस्टर? अब अनारा गुप्ता के फैंस ये फोटो देखकर कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर वे सीता बनी है या गैंगस्टर।

अनारा के इस लुक ने फैंस को कंफ्यूज तो कर दिया है लेकिन यह भी जगजाहिर हो रहा है कि वे आज के समय की सीता का किरदार निभा रही हैं। हालांकि उनकी इस तस्वीर पर 10 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है. वाह, जियो दोस्त। वही देव सिंह जो की फिल्में रावण का किरदार निभा रहे हैं ने लिखा है, फायर है ये।
'वृषा' फिल्म में राम का किरदार निभाने वाले राघव नैयर ने कमेंट किया है तगड़ा। इसके अलावा यश कुमार के साथ ही कई और भोजपुरी सितारों ने भी इस फोटो पर खूब कमेंट किए हैं। इसके अलावा फैंस भी कमेंट करते नजर आ रहे हैं कोई उन्हें गैंगस्टर लिख रहा है तो कोई इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। बहुत से फैंस ने उन्हें दिल, फायर और लव के इमोजी से अपने रिएक्शन शेयर किए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X