'अगर तुम मिल जाओ' का बना भोजपुरी रीमिक्स, पलंगिया तोड़ देंगे हम सुनकर लोग बोले- सीधी बात नो बकवास

Agar Tum Mil Jao Remix: बॉलीवुड हिंदी गाने अपने म्यूजिक और लिरिक्स के कारण लोगों की जुबान पर छाए रहते हैं। ऐसे में कई बार पुराने और रेट्रो सॉन्ग्स का लोग कुछ तड़का लगाकर रीमिक्स भी तैयार करते हैं। इस बार एक सुपरहिट गाने के भोजपुरी रीमिक्स तैयार किया गया है जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी का गाना 'अगर तुम मिल जाओ' जहां रिलीज होते ही छा गया था तो वहीं आज भी इस गाने को लोग सुनना और देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस गाने के रीमिक्स ने गाने के पूरे रोमांटिक भाव और फीलिंग्स पर ही पानी फेर दिया है। दरअसल, रीमिक्स सॉन्ग में म्यूजिक के साथ साथ लिरिक्स के साथ भी छेड़ छाड़ की गई है।
'अगर तुम मिल जाओ, जमाने छोड़ देंगें हम' तो 'अगर तुम मिल जाओ पलंगिया तोड़ देंगे हम' कर दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो में स्टार्स काफी अजीब वल्गर सा लगने वाला डांस कर रहे हैं। ये वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इसके साथ ही कमेंटसेक्शन में नेटिजंस मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "सीधी बात नो बकवास" तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, "एक दम से जज्बात बदल दिए।" एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इन्हे सब के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री बदनाम है।" बता दें कि ये पहली बार नहीं है किसी गाने के साथ ऐसी छेड़छाड़ की गई बल्कि ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications