IBFA 2023: जैकलिन फर्नांडिस ने दिखाए जलवे, गोविंदा और मनोज तिवारी सहित दुबई में लगा सितारों का जमावड़ा!

ibfa 2023

IBFA awards 2023: दुबई के कोका कोला अरेना में 15 मार्च को IBFA Awards यानी इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2023 का आयोजन हुआ। इस दौरान बॉलीवुड सहित कई भोजपुरी की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। जानें, क्या खास रहा इस अवार्ड सेरेमनी में।

जैकलिन फर्नांडीस
जैकलिन फर्नांडीस ने इस दौरान खास परफॉर्मेंस दी। जैकलिन फर्नांडीस 'चिट्टियां कलाइयां' गाने के अलावा अपनी फिल्म विक्रांत रोना के गाने 'मैं देसी दारू बाटली' पर भी थिरकते नजर आईं। जैकलिन फर्नांडिस ने इस दौरान यैलो गोल्डन ड्रेस पहनी थी। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जैकलीन फर्नांडिस की मेकअप आर्टिस्ट श्रीनि नबाती ने जैकलिन के फाइनल लुक्स की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही श्रीनि ने कुछ इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की जिसमें जैकलिन तैयार होते हुए, मेकअप करवाती हुई और बाल बनवाती हुई और साथ ही प्रैक्टिस करते हुए भी दिख रही हैं। जैकलिन ने अपने इंस्टा स्टोरीज पर भी इन्हें रि-पोस्ट किया है।

इस अवार्ड समारोह में जैकलिन के जलवे ऐसे थे कि उनके स्टेज पर आते ही भोजपुरी स्टार्स ने उनकी परफॉर्मेंस की झलकियों को अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिखाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, जब एक्टर पवन सिंह को जैकलिन ने अवार्ड दिया गया तो वे जैकलिन की तारीफ में खुद को गाना गाने से नहीं रोक पाए।

गोविंदा

जैकलिन के बाद जब बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कोका कोला अरेना के स्टेज पर IBFA Awards के मौके पर एंट्री की तो वहां मौजूद भोजपुरी सितारे और वहां बैठे दर्शक तालियां बजाने और हूटिंग करने से खुद को नहीं रोक पाए। स्टेज पर आते ही गोविंदा ने भोजपुरी अंदाज में वहां मौजूद सभी से पूछा, 'का हाल चाल बा'। साथ ही उन्होंने इस अवार्ड समारोह में उन्हें निमंत्रण देने के लिए शुक्रिया भी कहा और विजेताओं को बधाई भी दी। इतना ही नहीं, जब गोविंदा स्टेज पर थे तो भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा जिन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है, गोविंदा की एक फिल्म के गाने 'चलो इश्क लड़ाए' पर खुद को नाचने से नहीं रोक पाई। इनके साथ शुभी शर्मा और स्मृति सिन्हा भी जमकर नाचीं।

रश्मि देसाई

हिंदी टेलिविज़न और भोजपुरी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी इंटरनेशनल भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2023 में ख़ूब जलवे दिखाए। इस दौरान वे अपने ठुमकों से भुर्ज ख़लीफ़ा को हिलाती नज़र आईं। रश्मि देसाई की परफॉर्मेंस के चर्चे पूरी दुबई में गूंज रहे हैं। रश्मि देसाई ने अपने हॉट अंदाज़ से भोजपुरी सितारों का खूब मनोरंजन किया।

हर्षिका

भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाच्चा जब से जब से दुबई के लिए रवाना हुई हैं, वे लगातार अपने फैंस को पल-पल का अपडेट दे रहे हैं। अपनी परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस करने से लेकर अवार्ड मिलने तक हर्षिका ने कई मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर किया है। कुछ ही घंटों पहले उन्होंने गोल्डन लेडी यानी भोजपुरी इंटरनेशनल अवार्ड को अपने हाथ में लेते हुए फैंस को बताया कि ये उनका पहला भोजपुरी इंटरनेशनल अवार्ड है जो कि उन्हें 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म में डेब्युटेंट एक्ट्रेस के लिए मिला है। इस फिल्म में उनके अपोजिट पवन भोजपुरी एक्टर पवन सिंह थे।

मेघाश्री

भोजपुरी एक्ट्रेस मेघाश्री को जब भोजपुरी फिल्म राउडी इंस्पेक्टर के लिए डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया तो वे कुछ इस अंदाज में दिखीं।

अनारा गुप्ता

भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता भी IBFA 2003 में जलवे बिखेर रही है। अनारा भी अपने फैंस के साथ पल-पल के अपडेट शेयर कर रही हैं। उन्होंने इस इवेंट में ना सिर्फ परफॉर्मेंस दी बल्कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ओटीटी वेब सीरीज के लिए अवार्ड भी दिया गया।

अनारा गुप्ता ने फैंस के साथ अपने स्टेज पर अवार्ड लेते हुए फोटो शेयर कर कहा, @abhaysinha181 जी @yashifilms.official @sanjaysinhaofficial को मुझे को @chaupalbhojpuri पर बेस्ट एक्ट्रेस ओटीटी वेब सीरीज PAKDUA BIYAH के लिए अवार्ड देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहा... उन्होंने लिखा, यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है। इतने सालों बाद आप काम को इतनी सराहना मिल रही है और इस अवार्ड के लिए आईबीएफए का शुक्रिया। उन्होंने आगे कहा, आज मैं अपनी मम्मी को बहुत मिस कर रही हूं। आज वो होती तो बहुत खुशी होती कि इतने बड़े मंच पर #कोकोकोलारेना जैसी स्टेज पर परफॉर्मेंस देने का और शो में भाग लेने का मौका मिला। मैं अभय जी दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं इस मौके के लिए 🙏🏻।

विवाह 2

फ़िल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल की फ़िल्म विवाह 2 जो 2021 में रिलीज़ हुई थी, के लिए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का अवार्ड दिया गया।

अंजना सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस 2023 का अवार्ड दिया गया।

काजल यादव

भोजपूरी एक्ट्रेस काजल यादव को बेस्ट पर्सनालिटी 2023 का खिताब दिया गया। साथ ही रंजन सिन्हा बेस्ट पीआरो और संजय पांडे को बेस्ट सपोर्टिंग रोल ससुरा बड़ा सतावेला के लिए अवार्ड दिया गया।

इसके अलावा भोजपुरी एक्टर राघव नय्यर दुबई की चमचमाती लाइटों के साथ ही अनारा गुप्ता, रक्षा गुप्ता अंकुश राजा, अरविंद अकेला और जैकलीन सहित कई सितारों के साथ अपनी दुबई की झलकियां और परफॉर्में फैंस को दिखाते नजर आए।

भोजपुरी के पॉपुलर सितारे पवन सिंह, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव IBFA अवार्ड 2023, दुबई समारोह में छाए रहे। वहीं इनके साथ रितेश पांडे, सूरज सिंह और विक्की सिंह भी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X