IBFA 2023: इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स से पहले अमिताभ, प्रियंका चोपड़ा और अजय ने कही ये बातें

IBFA 2023: इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स (IBFA)समारोह का 15 मार्च को दुबई में सफल आयोजन हुआ। लेकिन इससे पहले कई बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों ने अपने संदेश वीडियो के माध्यम से भोजपुरी सितारों तक पहुंचाए। आइए जानें, किसने क्या कहा।
छठें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड से पहले बॉलीवुड के कई दिक्कत सितारों ने अपना मैसेज रिकॉर्ड करके भोजपुरी सितारों को बधाई दी और अपना संदेश उन तक पहुंचाया। यशी फिल्म्स में एक यूट्यूब वीडियो कुछ दिन पहले जारी किया था जिसमें बॉलीवुड सितारों ने अपनी विशेष दी शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने इस दौरान कहा, मैं अपनी तरफ से आप सब को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आईबीएफए अवॉर्ड सेरेमनी जल्द ही आयोजित होने वाली है जो कि भोजपुरी सितारों को सम्मानित करेगी। इस मौके पर मैं सभी को अपनी ओर से बधाई देना चाहता हूं। साथ ही मेरी तरफ से आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएं और बहुत सारा प्यार।
मनोज तिवारी
भोजपुरी एक्टर और नेता मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि भोजपुरी भाषा और सिनेमा की दुनिया को सलाम। इंटरनेशनल भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड 2023 Coca Cola Arena से लाइव हो रहा है और जल्द ही Zeeबाइस्कोप चैनल पर भी प्रसारित होगा।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा के सितारों को मैसेज देते हुए कहा, मैं आप सबको को इंटरनेशनल भोजपुरी अवॉर्ड सेरेमनी समारोह में शामिल होने के लिए बधाई देती हूं। उन्होंने इसके साथ ही सभी सितारों का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से मैं इसका हिस्सा नहीं बन पाई लेकिन मैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा सलाम करती हूं और आप सबने ही भोजपुरी सिनेमा को सफल बनाया है।
रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के सफल एक्टर रवि किशन ने इस दौरान कहा कि 15 मार्च को दुबई में भोजपुरी सिनेमा की रात है जो कि कोका कोला एरेना में आयोजित हो रही है। ये भोजपुरी लोगों की रात है। इस दौरान हिंदी सिनेमा के सितारे, बॉलीवुड सितारे और भोजपुरी के अनगिनत सितारे एक सरजमी पर होंगे। इस IBFA अवॉर्ड नाइट में जो कि यशी फिल्म्स द्वारा आयोजित है, जिसे अभय द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है, ये एक ऐतिहासिक रात है और सब लोगों से मिलने की रात है। यहां गाना होगा, डांस होगा और भोजपुरी अंदाज देखने को मिलेगा।
अजय देवगन
अजय देवगन ने इस दौरान यशी फिल्म्स को बेस्ट विशेज देते हुए कहा कि आपकी शाम मंगलमय हो, हैव अ ग्रेट इवनिंग।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलिन फर्नांडिस ने कहा कि इंटरनेशनल भोजपुरी अवॉर्ड 2023 में जो कि दुबई कोका कोला एरेना में आयोजित हो रहा है, में मैं परफॉर्म करने जल्द आ रही हूं और ये समारोह बहुत जल्द Zee बाइस्कोप पर दिखाया जाएगा।
गोविंदा
गोविंदा ने इस दौरान कहा कि इस बार इंटरनेशनल भोजपुरी अवार्ड दुबई में आयोजित हो रहा है। मैं भी वहां आ रहा हूं। हम भी भोजपुरिया आईबीएफए अवॉर्ड देखेंगे, जल्द ही मिलेंगे।
इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज उदित नारायण, कृष्णा अभिषेक, रश्मि देसाई, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले और अली कुली मिर्जा ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। इसके अलावा भोजपुरी स्टार्स जैसे दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, चिंटू पांडे, प्रवेश लाल यादव, रितेश पांडे, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश-राजा, आम्रपाली दूबे, हर्षिका पूनच्चा, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संचिता बनर्जी, अनारा गुप्ता, नीलम गिरी, मेघा श्री, गौरव दुबे, राघव नय्यर और रक्षा गुप्ता ने भी शुभकामनाएं दी।


Click it and Unblock the Notifications











