IBFA 2023: स्मृति सिन्हा की झोली में गिरा, बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड, कहा 'गर्ल्स पॉवर'!

smrity sinha

IBFA 2023: भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स की ट्रॉफी से नवाजा गया। गाला इवेंट में अवार्ड जीतने के बाद स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनच्चा के साथ कई तस्वीरें खिंचवाई और दोनों अभिनेत्रियां कैमरे के आगे अपनी ट्रॉफी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

एक्ट्रेस हर्षिका ने स्मृति सिन्हा को टैग करते हुए तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वे अपनी ट्रॉफी फैंस और फॉलोअर्स को दिखा रही हैं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए हर्षिका ने लिखा, हम 💕💕💕 जीत गए.. मैंने यानी हर्षिका ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का अवार्ड जीता और स्मृति सिन्हा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समीक्षक का खिताब जीता। इसके साथ ही हर्षिका ने लिखा, नारी शक्ति 🌸 यानी 'गर्ल्स पॉवर'! इन फोटोज में दोनों ही हसीनाओं की खुशी को साफ देखा जा सकता है।

इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर परितोष त्रिपाठी ने भी इस पोस्ट पर अवार्ड जीतने के लिए गर्ल्स को बधाई दी है। वहीं इन दोनों के ही फैंस इन्हें ब्यूटी क्वींस और कांग्रेचुलेशन लिख रहे हैं। यहां तक की पावर स्टार पवन सिंह ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

स्मृति सिन्हा के काम की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म जोकर का मुहूर्त शॉट की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। यश कुमार एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म जोकर को सुजीत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। निधि मिश्रा फिल्म की निर्माता हैं। स्मृति की इस पोस्ट पर भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे और पुष्कर सुहास जोग ने भी उन्हें बधाई दी थी।

वहीं मार्च के पहले सप्ताह में स्मृति ने अपनी फिल्म 'हर हर गंगे' के मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और हर दिल अजीज पवन सिंह और अमित तिवारी को भी टैग किया था। स्मृति इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह फिल्म भी रिलीज हो गई। ऐसा लगता है कि स्मृति के पास इस समय काम की कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि वे बैक टू बैक अपनी फिल्मों के बारे में फैंस और फॉलोअर्स को अपडेट देती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X