IBFA 2023: 'राउडी इंस्पेक्टर' के लिए मेघा श्री को मिला बेस्ट डेब्यू ऑफ द ईयर का अवार्ड!

IBFA 2023: भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा श्री को इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में उनकी पहली फिल्म राउडी इंस्पेक्टर के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। मेघाश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट कर फैंस को यह खुशखबरी दी। उन्होंने इस दौरान अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की जिसमें 1 में वे सिक्विन वन साइड शोल्डर गाउन में नजर आ रही है और हाथ में ट्रॉफी पकड़ी हुई है वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपनी ट्रॉफी फ्लॉन्ट की।
इन फोटोज को पोस्ट करते हुए मेघाश्री ने लिखा, मेरी पहली फिल्म 'राउडी इंस्पेक्टर' के लिए 'बेस्ट डेब्यू ऑफ द ईयर' जीता। धन्यवाद IBFA दुबई 🙏🏻 @zeebiskope @yashifilms.official @abhishekpremi143। साथ ही उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से अपना परिचय कराने के लिए भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को धन्यवाद करते हुए टैग भी किया। इसके अलावा उन्होंने लिखा, मेरे सभी निर्देशकों / निर्माताओं को धन्यवाद देना चाहती हूं। ..मेरे प्यारे भोजपुरी दर्शकों को किस देते हुए इमोजी भी बनाएं। अपने लुक के लिए मेघा श्री ने @laxmikrishnaofficial को टैग किया। #meghashree #ibfa2023 #bhojpuriawards
मेघाश्री की ट्रॉफी में साफ देखा जा सकता है कि उस पर लिखा है छठा इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स - 2003, दुबई, बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघाश्री राउडी इंस्पेक्टर। साथ ही यशी फिल्म्स और ज़ी बाइस्कोप का लोगो लगा हुआ है। मेघा की इस पोस्ट पर भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी ने उन्हें कांग्रेचुलेशन कहा इसके साथ ही उनके फैंस भी उन्हें इस सफलता पर बधाई देते नजर आ रहे हैं। एक फैन ने मेघाश्री की तारीफ में लिखा, आपसे अच्छी हीरोइन कोई हो ही नहीं सकती। जबकि कुछ लोग उनको बहुत सारे अवार्ड मिलने के लिए दुआएं भी दे रहे हैं।
2022 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म राउडी इंस्पेक्टर फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघाश्री की केमिस्ट्री देखते ही बनती थी। इस फिल्म का ट्रेलर जब मई 2022 में रिलीज हुआ था तो तो खूब वायरल हुआ था। वहीं जब इस फिल्म के गाने रिलीज हुए तो खेसारी और मेघा श्री ने गानों में रोमांस की सारी हदें पार की थी और लोगों ने इन गानों को पसंद किया था। एक्शन और इन दोनों की बेस्ट बोन्डिंग ने ना सिर्फ फिल्म को हिट किया बल्कि मेघाश्री को भी बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिलवाया।


Click it and Unblock the Notifications











