IBFA 2023: 'हम है राही प्यार के' के लिए हर्षिका पूनच्चा को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवार्ड!

IBFA 2023

IBFA 2023: भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनच्चा को इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म 2023 में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें भोजपुरी फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' के लिए दिया गया है। खुद हर्षिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करके ये बात फैंस के साथ शेयर की।

अपनी लेटेस्ट पोस्ट में हर्षिका हाथ में अवार्ड लिए पवन सिंह के साथ नजर आईं। साथ ही एक फोटो में वे मनोज तिवारी के साथ नजर आईं और उन्होंने फैंस को बताते हुए लिखा, आखिरकार यह हो ही गया, 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म के लिए मुझे बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। इसके लिए उन्होंने यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा का भी थैंक्यू कहा। हर्षिका की यह सफलता देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं।

हर्षिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज और फोटो भी शेयर की हैं। हर्षिका ने इस इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस के बाद एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि वे दुबई के कोका कोला एरेना में परफॉर्म करके गौरव महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ये वही स्टेज है जहां पर भी बेयोंसे और शकीरा जैसी इंटरनेशनल हस्तियों ने परफॉर्म किया है। इस स्टेज पर परफॉर्म करके वे अपने आप को शकीरा और बेयोंस समझ रही थीं।

हालांकि इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से कहा था कि उनको इस बार नॉमिनेट किया गया है और वे फैंस से रिक्वेस्ट करती नजर आईं कि उनके लिए दुआ करें, उनको इस बार कोई अवार्ड दिया जाए साथ ही उन्होंने अपने लुक के बारे में भी बात की। इस दौरान उनके फैंस ना सिर्फ उनके लिए दुआ करते नजर आए बल्कि उनके लुक की तारीफ भी करते नजर आए। वहीं एक अन्य वीडियो में हर्षिका ने बताया कि मेरी परफॉर्मेंस हो गई है और मैं कोका कोला एरेना से डायरेक्ट लाइव हूं। मैं बस अब यही उम्मीद कर रही हूं कि जल्द से जल्द कोई ना कोई अवार्ड मेरी झोली में आए।

इसके अलावा हर्षिका ने IBFA दुबई 203 की लोकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की, जिसमें वे कई सितारों के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने इन्हें पोस्ट करते हुए लिखा कि हम सभी सितारे आज इस धरती पर जमा हुए हैं।

वही एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, खूब जमा रंग जब मिल बैठे तीन यार... दुबई में मेरी फिल्म हमराज की जोड़ी के साथ रितेश पांडे और यशी फिल्म्स। वहीं उन्होंने गोविंदा के साथ भी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, उस मैन के साथ जो खुद नंबर वन हीरो है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X