IBFA 2023: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह की झोली में गिरे दो अवार्ड, 'बेस्ट एक्टर' और 'बेस्ट मेल सिंगर'।

IBFA 2023: भोजपुरी सिनेमा के पावरफुल एक्टर और सिंगर पवन सिंह को दुबई में आयोजित इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में बेस्ट मेल सिंगर और बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। एक्टर पवन सिंह की हाथ में दो-दो अवार्ड लिए कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं और उनकी तस्वीरों को खूब शेयर कर उन्हें बॉस, पावर बॉस, पावर स्टार, किंग, भोजपुरी किंग और विनर जैसी उपाधियां दे रहे हैं।
हालांकि पवन सिंह की फिल्म 'हम है राही प्यार के' के लिए हर्षिका पूनच्चा को मिला बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवार्ड दिया गया है। खुद एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ शेयर की थी और उन्हें थैंक्यू भी कहा था।
आपको बता दें, पवन सिंह को जब स्टेज पर बुलाकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने अवार्ड दिया था तो वे खुशी से फूले नहीं समाएं और जैकलिन के लिए गाना गाने लगे थे। दरअसल, दुबई के कोका कोला एरेना में आयोजित हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के दौरान जब पवन सिन्हा को स्टेज पर अवार्ड लेने के लिए बुलाया गया तो जैकलिन फर्नांडिस ने उन्हें अपने हाथों से अवार्ड।
पवन सिन्हा ने जैकलिन के हाथ से अवार्ड लेते हुए कहा, आज मुझे आपके हाथ से अवार्ड लेते हुए बड़ी खुशी हो रही है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इसके साथ ही वे तुरंत जैकलिन के लिए गाना गाने लगे -
लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक ओके ! तू लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक जिला टॉप लागेलु हो जिला टॉप लागेलु कमरिया हा हा हा ! कमरिया हट ..! कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलु कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलु तू लगावेलू जब लिपिस्टिक बताते चलें, IBFA 2023 अवॉर्ड में पवन सिंह को पब्लिक डिमांड पर बेस्ट मेल सिंगर के लिए नॉमिनेट किया गया था। दरअसल, उनकी पब्लिक डिमांड फॉर बेस्ट सिंगर का एक पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह हाथ में माइक लिए हुए हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल को भी इस फोटो में टैग किया गया है। बहरहाल, पवन सिंह के फैंस उनकी इस सफलता पर बहुत खुश है और उनकी पोस्ट पर खूब लाइक्स की बारिश कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











