IBFA 2023: अयाज खान को मिला बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड, इस तरह जाहिर की खुशी!

IBFA 2023

IBFA 2023: भोजपुरी सिनेमा के विलेन या यूं कहें कि भोजपुरी की 200 से अधिक फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अयाज खान को इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में बेस्ट पर्सनालिटी ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। खुद इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए अयाज खान ने ये बात कही।

अयाज खान ने पवन सिंह और कई अन्य भोजपुरी के फेमस सितारों के साथ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं अन्य सितारे भी अयाज खान और पवन सिंह के साथ-साथ अपनी ट्रॉफी हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अयाज खान ने लिखा, BIFA दुबई 2023 में आज मुझे BEST PRESNALITY OF YEAR का अवॉर्ड मिला ,अभय सिन्हा जी को धन्यवाद #BIFA #ayazkhanactor

आपको बता दें, अवॉर्ड मिलने के कुछ ही घंटों के बाद अयाज खान की हाथ में IBFA ट्रॉफी पकड़े और अन्य भोजपुरी स्टार्स अनारा गुप्ता, मेघा श्री और काजल यादव के साथ कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। हालांकि उस वक्त इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि उन्हें ये अवार्ड किसलिए दिया गया है। अयाज खान की इस फोटो को मेघा श्री और अनारा गुप्ता ने अपना अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया था।

आपको बता दें, इंस्टाग्राम पर अवार्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले अयाज खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट करने के दौरान उन्होंने अपने फैंस को कहा था कि मैं इंटरनेशनल भोजपुरी अवॉर्ड 2023 में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया हूं। उन्होंने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनके लिए दुआ करें कि उनकी झोली में भी इस बार कोई अच्छा सा IBFA 2023 अवार्ड गिरे और उनके साथ कुछ अच्छा हो। इस दौरान उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, IBFA अवॉर्ड शो। साथ ही उन्होंने अयाज खान, IBFA और दुबई को टैग किया था। अयाज खान की इस रिक्वेस्ट पर उनके फैंस ने उन्हें खूब दुआएं दी थीं। उनकी इस पोस्ट पर किसी ने इंशा अल्लाह लिखा था तो किसी ने कहा हमारी दुआ है, तो किसी ने उन्हें सुपर कहा था। वहीं किसी ने उन्हें एडवांस में कॉग्रेचुलेशन कह दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X