IBFA 2023: क्या अयाज खान की झोली में गिरा है अवार्ड, फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट किया अवार्ड!

IBFA 2023: लगता है कि भोजपुरी सिनेमा में आमतौर पर विलेन की भूमिका निभाने वाले अयाज खान को इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में सम्मानित किया गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें किस चीज के लिए अवार्ड दिया गया है या सचमुच अवार्ड उन्हें ही मिला है। लेकिन वे अन्य भोजपुकी स्टार्स अनारा गुप्ता, मेघाश्री और काजल यादव के साथ अपने हाथ में IBFA 2023 ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
इन फोटोस को मेघा श्री और अनारा गुप्ता ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है जिसमें सभी एक्ट्रेसेस के साथ अयाज खान भी बैठे हुए हैं और उन्होंने हाथ में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड की ट्रॉफी पकड़ी हुई है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उन्हें की मिली है।
आपको बता दें व्हाट्सएप पर अवार्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले अयाज खान ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट करने के दौरान उन्होंने अपने फैंस को कहा था कि मैं इंटरनेशनल भोजपुरी अवॉर्ड 2023 में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया हूं।
उन्होंने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वे उनके लिए दुआ करें कि उनकी झोली में भी इस बार कोई अच्छा सा IBFA अवार्ड गिरे और उनके साथ कुछ अच्छा हो। इस दौरान उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, IBFA अवॉर्ड शो। साथ ही उन्होंने अयाज खान IBFA और दुबई को टैग किया था। अयाज खान की इस रिक्वेस्ट पर उनके फैंस ने उन्हें खूब दुआएं दी थीं। उनकी इस पोस्ट पर किसी ने इंशा अल्लाह लिखा था तो किसी ने कहा हमारी दुआ है, तो किसी ने उन्हें सुपर कहा था। वहीं किसी ने उन्हें एडवांस में कॉग्रेचुलेशन कह दिया था।
लगता है कि अयाज खान के फैंस ने दिल से दुआ की थी, तभी तो उनके हाथ में अवार्ड जगमगाता दिख रहा है। लेकिन देखना ये होगा कि क्या सचमुच उन्हें बेस्ट विलेन के किरदार के लिए अवार्ड दिया गया है या फिर किस चीज के लिए। इस बात का खुलासा भी जल्द ही होगा।
बताते चलें, अयाज खान ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ 'धरती कहे पुकार' फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने विलेन की भूमिका की थी। इतना ही नहीं, अपने फिल्मी करियर में अयाज खान 200 से भी अधिक फिल्मों में विलेन का की भूमिका निभा चुके हैं और सिर्फ15 से 20 फिल्मों में ही उन्होंने पॉजिटिव किरदार निभाए हैं। वे साथ ही 4-5 फिल्मों में ही लीड रोल में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












