IBFA 2023: जैकलिन फर्नांडिस के हाथ से अवार्ड लेकर फूले नहीं समाए पवन सिंह, कहीं ये बात

pawan singh

IBFA 2023: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिन्हा का नाम आते ही उनके फैंस बेकाबू हो जाते हैं और जब बात हो पवन सिंह के गानों की तो फैंस खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। लेकिन एक ऐसा मौका आया जब पवन सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को देखकर खुद को गाने से रोक नहीं पाए।

दरअसल मौका था दुबई के कोका कोला एरेना में आयोजित हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का। इस दौरान जब पवन सिन्हा को स्टेज पर अवार्ड लेने के लिए बुलाया गया तो जैकलिन फर्नांडिस ने उन्हें अपने हाथों से अवार्ड। पीले घाघरा चोली में जैकलिन फर्नांडिस जहां बेहद खूबसूरत लग रही थीं वही धारीदार कोट और नेवी ब्लू पैंट शर्ट में पवन सिन्हा भी गजब ढा रहे थे।

पवन सिन्हा ने जैकलिन के हाथ से अवार्ड लेते हुए कहा, आज मुझे आपके हाथ से अवार्ड लेते हुए बड़ी खुशी हो रही है। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। इसके साथ ही वे तुरंत जैकलिन के लिए गाना गाने लगे -

लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक ओके ! तू लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक जिला टॉप लागेलु हो जिला टॉप लागेलु कमरिया हा हा हा ! कमरिया हट ..! कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलु कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलु तू लगावेलू जब लिपिस्टिक

आपको बता दें, पवन सिंह का ये गाना बहुत पॉपुलर हो चुका है। 12 साल पुराना इस गाने को 17 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इस गाने को लंदन में भी काफी पसंद किया गया था। अक्सर सोशल मीडिया पर ये गाना वायरल होता रहता है।

बताते चलें, IBFA 2023 अवॉर्ड में पवन सिंह को पब्लिक डिमांड पर बेस्ट सिंगर के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि पवन सिंह को यह अवार्ड बेस्ट सिंगर के लिए मिला है या फिर उनकी किसी फिल्म के लिए या किसी वीडियो सॉन्ग के लिए।

जल्द ही विजेताओं की लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें सभी बातें साफ हो जाएंगी। बरहाल पवन सिंह के फैंस उनकी इस सफलता पर बहुत खुश है और उनकी पोस्ट पर खूब लाइक्स की बारिश कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X