भोजपुरी नहीं आतीं : सोनाक्षी

By Priya Srivastava

I dont know Bhojpuri says Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल बी टाउन की हॉट केक हैं। उनके पास अभी हिंदी फिल्मों की कमी नहीं है। तो ऐसे में जाहिर है कि वह किसी और फिल्म में काम करने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। लेकिन प्रायः उनसे यह सवाल पूछा जाता है कि क्या वह अपने पिता के मूल निवास बिहार की भाषा से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें वह भाषा आती भी है या नहीं।

वह बार बार यह बात कहती हैं कि उन्हें अच्छी भोजपुरी नहीं आती। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का सबूत भी दे दिया कि उन्हें इस भाषा को समझने में बहुत परेशानी होती है। हाल ही में वे महुआ टीवी के शो के बनी करोड़पति में जब अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के सामने हॉट सीट पर बैठीं तो शत्रुघ्न ने बेटी सोनाक्षी से भोजपुरी भाषा में ही बात करना शुरू किया । लेकिन सोनाक्षी उनकी बातों का जवाब हिंदी में ही दे पा रही थी।

इस बारे में सोनाक्षी ने खुद स्वीकारा कि उन्हें भोजपुरी भाषा का खास ज्ञान नहीं है। वह चाहती हैं कि वह यह भाषा सीखें। लेकिन अब तक सीख नहीं पायी हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जब शत्रुघ्न जी ने मुझसे भोजपुरी में सवाल किया तो मैं उनका जवाब भोजपुरी में न देकर हिंदी में दे पा रही थी। मैं इस भाषा को समझती तो हूं लेकिन उसका जवाब नहीं दे पाती हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X