गुजराती में बन रही है पीएम मोदी पर फिल्म..खास बच्चों के लिए
मुंबई 15 सितंबर बॉलीवुड निर्देशक अनिल अनिल नरयानी का कहना है कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी पर आधारित उनकी आने वाली गुजराती फिल्म ''हूँ नरेन्द्र मोदी बनवा मांग छू'' बच्चों के लिये बेहद प्रेरणाश्रोत होगी। अनिल नरयाणी इन दिनों फिल्म ''हू नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू'' बना रहे हैं।
अनिल अनिल नरयानी ने फिल्म की चर्चा करते हुये कहा , "'हू नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू' हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की कहानी पर आधारित है, जिसकी कहानी मोटिवेशनल है। इस कहानी को खास कर बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखकर हमने तैयार किया है। हम इस फिल्म में उनकी कहानी को इस तरह से पेश कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि आज देश का हर बच्चा नरेंद्र मोदी बनना चाहता है। अनिल अनिल नरयानी ने कहा, "वास्तव में जो रियल है, फिल्म में हमने वही दिखाने की कोशिश की है। मेरा मानना है कि नरेंद्र मोदी फिल्म के नहीं,पूरे देश के हीरो हैं। वे अभी देश के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं। क्योंकि वे मेरे भी हीरो हैं, इसलिए मुझे लगा कि उनके जीवन के संघर्ष को पर्दे पर लाना चाहिए। इसमें मुझे कोई परेशानी या डर जैसा कुछ नहीं लगा। मैं मानता हूं कि नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तिव से भारत की नई पीढ़ी प्रेरणा ले।"
इस फिल्म में मुख्य रूप से तीन गाने हैं, जो मोटिवेशनल हैं। फिल्मकार ने कहा कि 'हू नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू' फिलहाल गुजरात के दर्शकों के लिए बना रहा हूं। इसका किसी राजनीतिक दल से कोई वास्ता नहीं है। हम चाहते हैं नरेंद्र मोदी की इंस्पायरिंग कहानी देश भर में जाये। पहले तो इसे टारगेट के अनुसार 17 नंवबर को गुजरात में ही रिलीज करने की योजना है। साथ ही अन्य भाषाओं में डब करने की कोशिश होगी।"
काव्या मूवीज और श्रीअर्थ प्रोडक्शन के बनैर तले बन गुजराती फिल्म 'हू नरेंद्र मोदी बनवा मांगू छू' बनी है। इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में हुई है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी का बचपन बीता। व का है।


Click it and Unblock the Notifications