भोजपुरी भाषा में कैसे कहें 'आई लव यू?' एक एक शब्द सुनकर जुड़ा जाई करेजा..
How to say 'I love you' in Bhojpuri: हिंदी फिल्मों के गानों को लोग एंजॉय करते हैं लेकिन भोजपुरी गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। अचानक से भोजपुरी भाषा का डंका पूरी इंडिया में बज रहा है और लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये एक ऐसी भाषा जो ना जानने वालों के लिए काफी कठिन है। हालांकि हर भाषा की अपनी एक पहचान होती है और अंदाज होता है। लोग हमेशा अलग अलग भाषाओं की मुख्य बातें जानना चाहते हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर आप किसी को भोजपुरी भाषा में 'आई ल यू' कहना चाहते हैं तो कैसे कहेंगे?
आपने कई गाने भोजपुरी के सुने होंगे जिनमें इसका जिक्र होता है। बता दें कि भोजपुरी भाषा में आई लव यू एक तरह से नहीं बल्कि कई तरीके से कहा जा सकता है।
भोजपुरी भाषा में कैसे कहें 'आई लव यू'
चाहें पवन सिंह हों, खेसारी लाल यादव हों या फिर अक्षरा सिंह.. भोजपुरी के इन सितारों ने बड़े पर्दे पर कई बार ये बोला होगा। बता दें कि अगर आप किसी को भोजपुरी भाषा में आई लव यू कहना चाहते हैं तो आपको कहना होगा, "हम तोसे प्यार करेला।" इसके अलावा आप कह सकते हैं, "हम रउआ से प्रेम करल बानी।" इसके अलावा आप कह सकते हैं, "हम तोरा से पियार करै छियौ।" इसका मतलब होता है, हम तुमसे प्यार करते हैं। अगर आप किसी को भोजपुरी भाषा में प्रपोज करना चाहते हैं तो इस तरह से कर सकते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग भोजपुरिया भाषा और गानों को लेकर अगर बातें करते हैं।
Bhojpuri Songs रिलीज होकर अचानक धमाका करते हैं। यूपी और बिहार की शादियां बिना इन गानों के अधूरी ही मानी जाती हैं। हालांकि अब भोजपुरी भाषा और उनके स्टार्स को पूरे देश के लोग पसंद करते हैं। कुछ समय तक इस भाषा को काफी बुरी नजरों से देखा जाता था और इसपर अश्लीलता का टैग लगा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











