सीधी-सादी दिखने वाली पवन सिंह की बीवी ज्योति हैं करोड़ों की मालकिन ? पढ़ाई और कुल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। ज्योति सिंह कई बार पवन सिंह पर आरोप लगा चुकी हैं कि वह उनसे मिलना नहीं चाहते। ज्योति सिंह ने पवन सिंह से बस एक मौका मांगा था। ज्योति पवन सिंह से मिलने के लिए उनके घर भी गईं, लेकिन पवन सिंह ने ज्योति सिंह को बाहर निकालने के लिए पुलिस बुला ली। यह नजारा देख ज्योति सिंह फूट-फूटकर रोने लगीं। ज्योति ने कहा कि पवन सिंह उन्हें बर्बाद कर देंगे। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने यह भी बताया कि जब पवन सिंह उन्हें घर लेकर आए थे तब वह किसी अन्य महिला के साथ सोने गए थे। जिस वजह से ही उन्होंने घर छोड़ा था।
बता दें कि ज्योति सिंह जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर क्या करती हैं ज्योति सिंह कितनी पढ़ी लिखी हैं और कितनी है ज्योति सिंह पर संपत्ति। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ज्योति सिंह ने कितनी की है पढ़ाई।
कितनी पढ़ी लिखी हैं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह और पवन सिंह ने 2018 में शादी की थी। बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है। जब उन्होंने पवन सिंह से शादी की थी तब वह ग्रैजुएशन में थीं। बता दें कि ज्योति सिंह के पिता राम बाबू सिंह बलिया भी दबंग हैं। ज्योति सिंह के चाचा लोकसभा सांसद रह चुके हैं। ज्योति सिंह की तीन बहने हैं और ज्योति अपनी सभी बहनों में सबसे छोटी हैं।
कितनी है ज्योति सिंह की संपत्ति
बता दें कि पवन सिंह के पास लगभग 17 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा पवन सिंह के पास लखनऊ, आरा, मुंबई समेत अन्य जगहों पर जमीन और मकान भी है। पवन सिंह के पास 4 लग्जरी कार हैं। यह सब उन्होंने नामांकन के दौरान भरा था। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव में खड़ी हो रही हैं वहीं जब ज्योति सिंह ने नामांकन फॉर्म भरा तो उन्होंने संपत्ति वाले कॉलम में लिखा 'ज्ञात नहीं' हलफनामे में ज्योति सिंह ने अपना पैन नंबर दिया है जिसे आधार मानते हुए उनकी संपत्ति की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक उनकी संपत्ति कितनी है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications