Holi 2025: होली के बहाने Pawan Singh ने डिंपल सिंह के साथ किया था जबरदस्त रोमांस, सरेआम ऐसे लगाया था रंग...

Holi 2025 Bhojpuri Video : होली का त्योहार आ रहा है। होली के बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। हर कोई धूमधाम से होली मनाता है। कोई भांग पीता है तो कोई डीजे लगवाता है। होली पर गाने बजाने का खास रिवाज है। लोग होली के गानों पर जमकर थिरकना पसंद करते हैं। खासतौर पर अलग गाने भोजपुरी के हों तब।
पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री ने लगा दी आग
होली पर लोग पवन सिंह के गाने सुनने के बेहद शौकीन होते हैं। वहीं होली जितनी नजदीक आ रही है होली के गाने उतने ही ट्रेंड कर रहे हैं। फिलहाल तो भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह होली के गाने में रंग जमाते नजर आ रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी हसीना डिंपल सिंह के साथ रंगीले अंदाज में होली खेलते दिखते हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया पवन सिंह का यह गाना
बता दें कि पवन सिंह और डिंपल सिंह के गाने 'रंग ठोपे ठोप' को लोगों का जमकर प्यार मिल रहा है। वीडियो में पवन सिंह और डिंपल सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। पवन सिंह इस गाने में हसीना के साथ बड़ी ही रोमांटिक होली खेलते दिख रहे हैं। दोनों के इस ताल मेल ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फैन्स पवन सिंह के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते दिखते हैं। बता दें कि इस वीडियो को वेब म्यूजिक पर शेयर किया गया है। इस गाने में जहां पवन सिंह और डिंपल सिंह केमिस्ट्री जाकर डांस करते दिख रहे हैं वहीं इस गाने में आवाज पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिल कर दी है और इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











