Holi 2023: प्लेलिस्ट में शामिल करेंगे ये भोजपुरी गाने तो होली का मजा हो जाएगा दोगुना!

holi 2023

होली हिंदू संस्कृति में सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान कृष्ण और राधा के दिव्य प्रेम का जश्न मनाने के लिए मनाई जाती है। होली वसंत फसल के मौसम की शुरुआत और सर्दियों की समाप्ति का प्रतीक है। इस साल देशभर में होली 08 मार्च को मनाई जाएगी।

हर जगह इस त्योहार मनाने के लिए अपने रीति-रिवाज और परंपराएं हैं और ये ही देश की विविधता को दर्शाता है। होली के दौरान, आपने लोगों को दौड़ते और एक-दूसरे पर रंग फेंकते और बुरा ना मानो होली है कहते हुए सुना और देखा होगा!!! (जैसे सब गिले-शिकवे भुलाकर एक होने का संदेश दे रहे हैं), होली के दिन लोग सड़कों पर नाचते-गाते रहे हैं और व्यंजनों के साथ भांग वाली ठंडाई का लुत्फ उठाते हैं।

जैसे-जैसे होली नजदीक आती है, लोग इस त्योहार को खास बनाने के लिए तैयारी करने लगते हैं। रंगों की खरीदारी और दावतें तैयार करना त्योहार की भावना में आने के कुछ तरीके हैं। इस अवसर का स्वाद लेने के लिए 'गुजिया' और 'पकोड़े' जैसे व्यंजन तैयार किए जाते हैं। रंगों और व्यंजनों के साथ-साथ डांस और म्यूजिक भी होली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सेलिब्रेशन को डबल करने के लिए आप अपनी प्लेलिस्ट में भोजपुरी गानों को शामिल कर सकते हैं जिसमें खुद-ब-खुद आपके पैर थिरकने लगेंगे। भोजपुरी गाने ना सिर्फ एनर्जी देने वाले बल्कि उत्साहित करने वाले भी होते हैं, जो त्योहार में मस्ती और मजे को दोगुना कर देते हैं।

आपके 2023 में अपना होली सेलिब्रेशन की प्लेलिस्ट ममें कुछ बेहतरीन भोजपुरी गानों को एड कर सकते हैं -

सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी होली गीतों की सूची 2023

नीलमा गिरी और दिनेश लाल यादव निरहुआ होली सॉन्ग 2023 - रिश्तों का बंटवारा

पवन सिंह, त्रिधा, शर्वी भोजपुरी होली गीत - बबुनी तेरे रंग में

बाबू विक्की भोजपुरी होली सॉन्ग - फागुन में लगत नईखे मनवा

रितेश पांडे भोजपुरी होली गीत - तीन रूपया

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज भोजपुरी होली सॉन्ग - सैया बना लीजिये

दिनेश लाल यादव "निरहुआ" और अंतरा सिंह भोजपुरी होली गीत - रंग दलबा टी देहब हज़ार गारी

पवन सिंह, स्मृति सिन्हा होली गीत - फलाना बो फरार भईली

पवन सिंह और प्रियंका सिंह भोजपुरी होली गीत - अरे मोर साली

पवन सिंह होली गीत - लहंगवा लस लस करता

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह भोजपुरी होली सॉन्ग - भतीजवा के मौसी जिंदाबाद

पवन सिंह , महिमा सिंह भोजपुरी होली सॉन्ग - भऊजी रे थोरे-थोरे

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X