Hariyali Teej Song: हरियाली तीज पर करना है डांस तो चुनें काजल राघवानी का ये गाना, हर कोई करेगा तारीफ

Hariyali Teej Song: हरियाली तीज पास आ रही है और महिलाएं तीज की तैयारी में जुट गई हैं। कहीं तीज के लिए श्रृंगार का सामान और नए कपड़े खरीदे जा रहे हैं तो कहीं तीज पर डांस करने के लिए गानों को चुना जा रहा है। तीज हर सुहागन महिला के लिए बहुत ही खास त्योहार होता है। इस खास त्योहार पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। इस त्योहार को महिलाएं काफी धूमधाम से मनाती हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया है काजल राघवानी का तीज सॉन्ग
अगर आप भी तीज के मौके पर डांस करना चाहती हैं और खुद के लिए तीज का गाना चुन रही हैं तो आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का तीज गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) पीली साड़ी और पूरा 16 श्रृंगार किए हुए पति की लंबी उम्र के लिए शिव पर्वती की पूजा करने मंदिर आई हैं।
काजल के तीज गाने पर वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
वीडियो में आगे देख सकते हैं कि जैसे ही वह पति प्रदीप पांडे को देखती हैं वह 'कब्बो छूटे ना साथ' (kabbo Chhoote na sath) गाने पर डांस करना शुरू कर देती हैं। हाथ में पूजा की थाल लिए वह पति के सामने इस गाने पर बहुत ही खूबसूरत डांस करती नजर आती हैं। बता दें कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। काजल के इस वीडियो पर 8.2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। काजल का यह गाना 2 साल पुराना है, लेकिन हरियाली तीज के मौके पर अधिकतर महिलाएं इस गाने को सर्च करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











