Hariyali Teej Song: रानी चटर्जी और मोनालिसा का तीज गाना लगा देगा त्योहार में चार चांद, है अब तक का हिट सॉन्ग

Hariyali Teej Song: हरियाली तीज सभी सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही खास त्योहार होता है। इस खास दिन पर महिलाएं सजधज कर व्रत रखकर त्योहार को मनाती हैं। यह त्योहार सावन में आता है इसीलिए इस खास मौके पर महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ी और 16 श्रृंगार करती हैं। बता दें कि इस बार की हरियाली तीज 27 जुलाई यानी कि रविवार को होने वाली है। सभी महिलाओं ने इस त्योहार के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।
हरियाली तीज पर सुनें भोजपुरी का ये गाना
इस त्योहार को महिलाएं मिल जुलकर मनाती हैं। नाचती हैं गाती हैं और धूमधाम से इस त्योहार को मनाती हैं। यह व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यूपी बिहार में इस व्रत की खास मान्यताएं हैं। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस पूजा के संपन्न होने के बाद महिलाएं अपने अपने तरीके से इस त्योहार को मनाती हैं। बता दें कि हरियाली तीज का त्योहार पास है इसलिए महिलाएं तीज से जुड़े गाने और लेटेस्ट फैशन सर्च कर रही हैं। जिससे वह अपने त्योहार में चार चांद लगा सकें।
रानी चटर्जी और मोनालिसा के भोजपुरी गीत की धूम
अगर आप भी हरियाली तीज को और भी रोचक बनाना चाहती हैं तो जरूर सुनें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और रानी चटर्जी का मोस्ट ब्यूटीफुल भोजपुरी हरियाली तीज सॉन्ग। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा और रानी चटर्जी शिव और पार्वती की पूजा करती नजर आ रही हैं। दोनों की सजी धजी दिख रही हैं। दोनों ही निर्जल उपवास गाना गाती नजर आ रही हैं। दोनों का यह गाना सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो 11 महीने पहले रिलीज किया गया है इस वीडियो पर 73 हजार व्यूज अब तक आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











