पवन सिंह के कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, बिगड़ा गोरखपुर महोत्सव का माहौल
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाए जाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। उनकी फिल्मों और गानों का क्रेज उनके फैंस में देखने को मिलता ही रहता है, लेकिन फिलहाल तो गोरखपुर मोहत्सव 2026 में पवन सिंह के कॉन्सर्ट में उनके फैंस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसकी वजह से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर लाठी चार्ज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का क्रेज उनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है। उनके फैंस उनपर मर मिटने के लिए भी तैयार रहते हैं। पवन सिंह जहां भी अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाते हैं वहीं उनके फैंस लाखों की संख्या में उन्हें देखने और सुनने के लिए मौजूद रहते हैं। ऐसा ही नजारा हाल में हुए गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन देखने को मिला जहां पवन सिंह को देखने के लिए उनके फैंस लाखों की संख्या में जमा हो गए।
बता दें कि गोरखपुर मोहत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कन्सर्ट में उनका जन्मदिन भी सेलिब्रेट करने का ऐलान किया गया था। वहीं जैसे ही केक काटने की तैयारी शुरू हुई और जैसे ही रवि किशन ने अपनी आवाज़ में बर्थडे सॉन्ग गाया वैसे ही लोगों की संख्या अचानक मंच के सामने बढ़ने लगी और लोग धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। मौजूद युवा पवन सिंह के पास से देखने और उनका जन्मदिन मानने के लिए मंच की ओर आगे बढ़ने लगे जिसकी वजह से बेरीगेट पर दवाब बड़ गया।
स्थिति को काबू में करने के लिए वह तैनात पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लाठी चार्ज कर दी और वहां अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया जिसकी वजह से कई लोगों को चोटें आईं वहीं कई लोग घायल भी हो गए। बेकाबू भीड़ को शांत करने के लिए कलाकारों ने लोगों से शांत रहने की गुहार की। जैसे-तैसे वहां लोगों को शांत करवाया गया और कार्यक्रम समापन की घोषण की गई। इसके बाद ही पूरा मामला शांत हुआ।


Click it and Unblock the Notifications