FIRST LOOK: नेहा बंसल की फिल्म ''क्राइम अफेयर्स और बदला''!
[भोजपुरी न्यूज] फिल्म ''क्राइम अफेयर्स और बदला'' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म की निर्मात्री हैं नेहा बंसल और निर्देशक हैं नितेश श्रीवास्तव। फिल्म ''क्राइम अफेयर्स और बदला'' के फर्स्ट लुक जाऱी होने के मौक़े पर मौजूद लोगों में फिल्म की स्टार कास्ट नैना खेड़ेकर, नेहा बंसल, वीरेंद्र मिश्रा, कोमल शर्मा और अहसान कुरैशी प्रमुख थे।

इस फिल्म का निर्देशन ओम प्रकाश और दीपक राज कर रहे हैं। मौक़े पर फिल्म ''सनून'' की कास्ट भी मौजूद थी जिसमें नेहा बंसल, वीरेंद्र मिश्रा, राखी दधीच और गुलशन पाण्डेय प्रमुखता से मौजूद रहे । फिल्म सनून का संगीत रंजीत मंडल ने दिया है। इन दोनों फिल्मों के पी.आर.ओ. संजय भूषण पटियाला हैं।
VIDEO: शाहरूख खान+ मनोज तिवारी = FAN एंथम का भोजपुरी तड़का
अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत बतौर अभिनेत्री 'ढूंढ लेंगे मंजिल हम' से करने वाली नेहा बंसल प्रतिभा की धनी मानी जाती हैं । अभिनेत्री से निर्मात्री बनने तक के सफ़र में उन्होंने जीवन में बहुत ही संघर्ष किया है और उसी का परिणाम है की आज वे अभिनेत्री के साथ साथ बतौर निर्मात्री भी अब सफ़ल होने की तैयारी में हैं।
'गदर' की हवेली में फिर बन रही है फिल्म 'गदर'
बतौर नेहा बंसल उनकी फिल्म ''क्राइम अफेयर्स और बदला'' पूरी तरह से मर्डर मिस्ट्री रोमांटिक मसाला फिल्म है, इसमें लव है तो इमोशन और एक्शन भी है। ''क्राइम अफेयर्स और बदला'' फिल्म को शीघ्र ही रिलीज़ कराने की तैयारी भी हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications