भोजपुरी सिंगर-अभिनेता मनोज तिवारी क्यों 'कमल' के साथ?

भोजपुरी फिल्मों की पहचान और शान कहे जाने वाले सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। लंबे समय से कयास लगाये जा रहे थे कि मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हो सकते है और वह कयास सही निकला। मनोज तिवारी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मनोज तिवारी (41 वर्ष) के दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में उम्मीदवार बनने की संभावना है। कहा जा रहा है कि मनोज तिवारी इन दिनों कांग्रेस से काफी खफा है क्योंकि उन्होंने उसे भोजपुरी का ब्रांड एम्बेस्डर नहीं बनाया गया था। उनकी जगह मलिनी अवस्थी को यह सम्मान दे दिया गया था जिसके बाद नाराज होकर मनोज ने नीतीश सरकार को अपना भोजपुरी एकेडमी सम्मान लौटा दिया था।

फिर खबर आयी कि मनोज तिवारी को लगता है कि यह सब कुछ सरकार के ही कहने पर हुआ है इसलिए ना तो इस मामले में यूपीए और नीतीश सरकार ने कोई दखल दिया जबकि मनोज ने दोनों से इस मामले में दखल देने की बात कही थी। यह एक बहुत बड़ा कारण था जिसके कारण मनोज तिवारी ने भाजपा का दामन थामा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X