फैन ने पवन सिंह के मुंह पर मारा पत्थर, बिगड़ा माहौल, गुस्से से लाल हुए एक्टर, यहां देखें Full Video
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाए जाने वाले एक्टर पवन सिंह आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके गानों का क्रेज उनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है। उनका नया गाना हो या पुराना वह सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहता है। पवन सिंह आए दिनों सुर्खियों में बने ही रहते हैं कभी अपनी दीवानियत की वजह से तो कभी अपने निजी जीवन में चल रहे विवादों की वजह से लेकिन फिलहाल तो उनका एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पावर स्टार पवन सिंह कुछ ज्यादा ही गुस्से में नजर आ रहे हैं। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में।

पवन सिंह पर फैन ने मारा पत्थर
भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी दमदार फिल्मों और जबरदस्त गानों की वजह से दुनिया भर में छाई रहती है, लेकिन भोजपुरी फिल्मों और गानों में असली तड़का तो पवन सिंह ही लगाते हैं। पवन सिंह का क्रेज उनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है। उनके नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो पवन सिंह का एक पुराना विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पवन सिंह को उनकी परफॉर्मेंस के दौरान ऑडियंस में से कोई उनके मुंह पर पत्थर मार देता है। अपने मुंह पर पड़े इस पत्थर को देख पवन सिंह गुस्से से लाल हो जाते हैं। वह कहते हैं कि 'ये कौन महानुभाव है बाबू लाखों की संख्या में हमारे चाहने वाला आए हैं यहां कौन मेरा दुश्मन आया है तुम्हारे अंदर अगर पावर है तो सामने आगे आकर दिखा दे '
पवन सिंह और खेसारी के बीच बढ़ी दूरियां
माना जा रहा है कि यह पत्थर खेसारी लाल यादव के किसी फैन ने पवन सिंह को मारा था। मगर यह बात अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है। बता दें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव पहले बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे मगर किन्हीं कारणों की वजह से यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी तब से दोनों एक्टर्स के बीच कसा कसी का माहौल बना ही रहता है आए दिनों दोनों एक्टर्स एक दूसरे को भला बुरा कहते ही रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications